पंजाब SIR ड्राफ्ट में बीजेपी नेता राघव चड्ढा का नाम कटा, आप पर लगाया आरोप

पंजाब SIR ड्राफ्ट में बीजेपी नेता राघव चड्ढा का नाम कटा, आप पर लगाया आरोप

नई दिल्ली: पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना नाम ‘शिफ्टेड’ दिखाए जाने पर राजयसभा सांसद राघव चड्ढा ने कड़ा विरोध जताया है चड्डा ने आरोप लगाया की आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार राजनीतिक बदले की भावना के तहत काम कर रही है। उन्होंने साफ किया की वे पंजाब से मौजूदा सांसद है और उनका वोटर आईडी मोहली में रजिस्टर्ड है इसके बावजूद सूची में उनके नाम के आगे ऐसी गड़बड़ी की गई है।

सांसद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर कहा है की अभी जारी की गई सूची केवल एक ड्राफ्ट वोटर लिस्ट है, अंतिम सूची नहीं। उन्होंने बताया कि नामों में सुधार के लिए ‘दावे और आपत्तियां’ दर्ज करने का काम अभी चल रहा है। राघव चड्ढाके अनुसार अक्टूबर 2026 में फ़ाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित होगी और वे इसे ठीक कराने के लिए एसआईआर गाइडलाइंस के नियमो का उपयोग कर रहे है।

महज लिपिकीय गलती मानने से साफ इनकार

राघव चड्ढा ने अपने नाम को मतदाता सूची से ‘शिफ्टेड’ (स्थानांतरित) के रूप में चिह्नित किए जाने को महज लिपिकीय गलती मानने से साफ इनकार करते हुए इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई करार दिया है और सवाल उठाया कि आखिर किसने उनके नाम को इस श्रेणी में चिह्नित और वेरिफ़ाई किया।

उन्होंने दावा किया कि जमीनी स्तर के बीएलओ से लेकर पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी तक पूरी ऑपरेशनल प्रक्रिया में पंजाब सरकार के ही अधिकारी शामिल हैं, जिनमें जूनियर कर्मचारी से लेकर एईआरओ, ईआरओ, डीईओ और पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी बतौर मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यरत हैं।

इसके साथ ही, उन्होंने चुनाव आयोग की एसआईआर (SIR) गाइडलाइन के पैराग्राफ 4(डी) का हवाला देते हुए बताया कि इसमें जज, सांसद और विधायक जैसे जनप्रतिनिधियों के लिए ‘सुरक्षित सूची’ का प्रावधान है, जिसके तहत न्यायपालिका के सदस्यों और जनप्रतिनिधियों के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल किए जाने अनिवार्य हैं ताकि दावे और आपत्तियों की अवधि में जरूरी दस्तावेज जुटाए जा सकें।

राघव चड्ढा ने कहा कि वे पंजाब से मौजूदा संसद हैं। इसलिए नियमो के पैराग्राफ 4(डी) के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में उनका नाम होना अनिवार्य था। उन्होंने आरोप लगाया की इस नियम की न सिर्फ अनदेखी की गई बल्कि उनके मामले में जानबूझकर इसका उल्लंघन भी किया गया है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं