हार के खौफ में वोटर्स को धमका रही भाजपा: नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का तीखा हमला

हार के खौफ में वोटर्स को धमका रही भाजपा: नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का तीखा हमला

नई दिल्ली: राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए सत्ता के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया है। उन्होंने शनिवार को कहा कि नगर निकाय चुनाव में अपनी हार के डर से भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह बोखला गई है। जूली के मुताबिक, हार की इसी घबराहट की वजह से बीजेपी अब राजनीति में गुंडागर्दी और सरकारी पवार का दुरुपयोग करने पर उतर आई है।

सवाई माधोपुर जिले के बामनवास में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी में मतदाताओं को कथित रूप से धमकाए जाने का वीडियो सामने आने के बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने तीखा हमला बोलते हुए इसे सरकार के संरक्षण में की जा रही खुली राजनीतिक गुंडागर्दी करार दिया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि बामनवास पंचायत समिति की प्रधान शशिकला मीणा ने बीजेपी विधायक जितेंद्र गोठवाल, प्रत्याशी राजेंद्र मीणा और खंडार प्रधान नरेंद्र चौधरी के समक्ष वोट न देने पर पुलिस थानों के चक्कर कटवाने की धमकी दी थी।

जूली ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेताओं पर लोकतंत्र को जागीर और सरकारी तंत्र को राजनीतिक हथियार बनाने का आरोप लगाया, साथ ही निर्वाचन आयोग पर मूकदर्शक बने रहने की बात कही। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह अहंकार नहीं बल्कि निकाय चुनाव में हार की हताशा है, और राजस्थान की जनता इस तानाशाही तथा सत्ता के दुरुपयोग का चुनाव में ब्याज समेत हिसाब लेगी।

राजस्थान में 309 शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है, जिसके तहत 9 और 11 सितंबर को दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। इस चुनाव में 10 नगर निगम, 51 नगर परिषद और 248 नगरपालिकाओं के कुल 10,245 पार्षद पदों के लिए मतदान होगा। वोटो की गिनती 14 सितंबर को की जाएगी। इसके बाद, निकायों के प्रमुख का चुनाव 21 सितंबर को और उप-प्रमुख का चुनाव 22 सितंबर को संपन्न होगा।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं