भाजपा का तीखा हमला: देश और समाज को बांटने की राजनीति कर रही कांग्रेस

भाजपा का तीखा हमला: देश और समाज को बांटने की राजनीति कर रही कांग्रेस

नई दिल्ली: भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी द्वारा 2014 और 2024 में सांसद पद की शपथ लेने के तरीको से साफ़ पता चलता है कि कांग्रेस उतर और दक्षिण भारत को आपस में बटाने की राजनीति कर रही है। भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि कांग्रेस देश को क्षेत्रों के आधार पर विभाजित करके राजनीतिक फायदा उठाना चाहती है।

भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी के 2024 के लोकसभा चुनाव में अंग्रेजी में ‘solemnly affirm’ यानी प्रतिज्ञान कर शपथ लेने पर सवाल उठाया, जबकि संविधान की तीसरी अनुसूची के तहत सांसदों को ईश्वर के नाम पर शपथ लेने या प्रतिज्ञान करने दोनों के विकल्प मिलते हैं, इसलिए यह संवैधानिक उल्लंघन नहीं है।

कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप

इसके अलावा, त्रिवेदी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के नवंबर 2025 के एक विवादित बयान—’कांग्रेस मतलब मुसलमान और मुसलमान मतलब कांग्रेस’—का हवाला देते हुए कांग्रेस पर राजनीतिक तुष्टीकरण का आरोप लगाया।

साथ ही, उन्होंने डीके सुरेश और पी. चिदंबरम के पुराने बयानों का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर उत्तर और दक्षिण भारत के बीच कथित विभाजन पैदा कर देश को क्षेत्रीय आधार पर बांटने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया।

टैक्स बंटवारे और क्षेत्रीय राजनीति को लेकर कांग्रेस नेताओं के पुराने बयानों पर अब सियासी घमासान तेज हो गया है। फरवरी 2024 में कांग्रेस सांसद डीके सुरेश ने दक्षिण राज्यों के टैक्स हिस्सेदारी पर सवाल उठाते हुए अलग देश तक की बात कह दी थी, जिस पर बाद में उन्होंने सफाई दी कि उनका मकसद सिर्फ आर्थिक भेदभाव को उजागर करना था।

इसके ठीक बाद मार्च 2024 में पूर्व वित् मंत्री पी. चिदंबरम ने भी अपने एक लेख में भाषा, क्षेत्रीय दलों और केंद्र सरकार के रवैये को जिम्मेदार बताते हुए उत्तर और दक्षिण भारत के बीच बढ़ती राजनीतिक दूरी पर चिंता जताई थी।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं