राहुल गांधी पर भाजपा का तीखा पलटवार; ‘नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई कायरता नहीं’
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओ की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी के बयान का कड़ा जवाब दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष उषा अग्रवाल ने राहुल गांधी पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि देश का संविधान सभी नागरिकों को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने और प्रदर्शन करने की आजादी तो देता है, लेकिन किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने या उसे तोड़ने की इजाजत बिल्कुल नहीं देता।
गुमराह न करने की नसीहत
भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष उषा अग्रवाल ने राहुल गांधी के उस बयान का कड़ा जवाब दिया है जिसमें उन्होंने जंतर-मंतर पर तिरंगा लहराने वाले सीजेपी नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत की आलोचना की थी।
अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी देश को गुमराह करना बंद करें क्योंकि संविधान विरोध का अधिकार देता है, कानून तोड़ने का नहीं, और जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थलों से हटाने की प्रक्रिया कानूनी नियमों के तहत हुई है।
इसे भी पढ़ें: Live: दुर्गापुर पश्चिम सीट पर भारतीय जनता पार्टी के लक्ष्मण चंद्र घोरुई आगे
उन्होंने अनुच्छेद 370 का जिक्र करते हुए कांग्रेस और गांधी परिवार पर निशाना साधा और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर का पूर्ण एकीकरण हुआ है, जबकि लोकतंत्र संविधान से चलता है सड़कों से नहीं।
पुलिस के अनुसार, सीजेपी के ये सदस्य निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर जंतर-मंतर पहुंचे थे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि जंतर-मंतर को पिछले रविवार को ही धरना स्थलों की सूचि से अलग कर दिया गया था। इसके बावजूद प्रतिबंधित क्षेत्र में दाखिल होने और शांति बनाए रखने के पुराने वादे का उल्लंघन करने पर सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। कोर्ट के आदेश के बाद दोनों नेताओं को राजधानी की तिहाड़ जेल में रखा गया है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
