बॉम्बे हाईकोर्ट ने तरुण तेजपाल को यौन उत्पीड़न मामले में ठहराया दोषी
बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा पीठ ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तहलका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल को बरी किए जाने के निचली अदालत के फैसले को रद्द करते हुए उन्हें दोषी करार दिया है
नई दिल्ली: तहलका मैगजीन के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल को बॉम्बे हाई कोर्ट की गोवा बेंच से बहुत बड़ा झटका लगा है अदालत ने उन्हें साल 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में दोषी करार दिया है। यह मामला 2013 में एक महिला सहकर्मी के साथ कथित यौन उत्पीड़न से जुड़ा है, जिसने देशभर में काफी चर्चा बटोरी थी।
मामले में न्यायमूर्ति नीला गोखले और अमित जमसंडेकर की पीठ ने तेजपाल को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376(2)(एफ) (विश्वास या अधिकार की स्थिति का दुरुपयोग कर दुष्कर्म), 354(ए) (यौन उत्पीड़न) और 354(बी) (महिला के कपड़े उतारने की नीयत से हमला या बल प्रयोग) के तहत दोषी ठहराया है।
सुनवाई के दौरान तेजपाल के वकील ने अदालत से नरमी बरतने की अपील की
सजा पर सुनवाई के दौरान तेजपाल के वकील ने अदालत से नरमी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि तरुण तेजपाल राजनीतिक कारणों से निशाना बनाए गए हैं और वह दो बेटियों के पिता हैं।
इसे भी पढ़ें: सलमान खान का धमाका: ‘मातृभूमि’ नवंबर में होगी रिलीज,Monster’ में दिखेंगे दो विलेन
वकील ने इन आधारों पर अदालत से सजा तय करते समय राहत देने का अनुरोध किया। फिलहाल हाईकोर्ट ने दोषसिद्धि का फैसला सुनाया है। सजा की अवधि पर अदालत का अंतिम आदेश आना बाकी है और मामले पर आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।
इस मामले में गोवा के एडवोकेट जनरल देविदास पंगम ने कहा कि कोर्ट ने सजा की अवधि के सवाल पर आरोपी का पक्ष सुना है तथा कोर्ट सजा के बारे में आदेश सुनाएगी, जिसके लिए आज दोपहर 2:30 बजे का समय तय किया गया है।
वहीं, इस मामले में गोवा पुलिस की जांच अधिकारी सुनीता सावंत ने कहा कि जांच ठीक से की गई थी और उस दौरान सामने आई सभी बातें कोर्ट के सामने रखी गईं। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा आया जब ट्रायल कोर्ट सबूतों को समझने में पीछे रह गया था, लेकिन हाईकोर्ट के सामने हर बात पर बहस हुई जिसके बाद अदालत ने बरी करने के आदेश को रद्द कर दिया है।
यह मामला नवंबर 2013 का है, जब एक महिला पत्रकार जो उस समय तहलका में तेजपाल की जूनियर सहयोगी थीं, ने आरोप लगाया था कि गोवा में आयोजित थिंकफेस्ट कार्यक्रम के दौरान होटल की लिफ्ट में दो अलग-अलग मौकों पर उनके साथ यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म किया गया था। इन्हीं आरोपों के बाद 30 नवंबर 2013 को तरुण तेजपाल को गिरफ्तार किया गया था।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
