सलमान खान का धमाका: ‘मातृभूमि’ नवंबर में होगी रिलीज,Monster’ में दिखेंगे दो विलेन
मुंबई: बॉलीवुड सुपर एक्टर सलमान खान के फैंस के लिए दो बड़ी खबरें हैं उनकी देशभक्ति फिल्म मातृभूमि की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है और दूसरी एक्शन फिल्म की शूटिंग जारी है। वामसी पेडिपल्ली के निर्देशन और दिल राजू के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म का नाम ‘Monster’ रखने पर चर्चा चल रही है।
फिल्म में सलमान के साथ लेडी सुपरस्टार नयनतारा मुख्य भूमिका में हैं और ताजा अपडेट के मुताबिक भाईजान इस फिल्म में दो खूंखार विलेन्स से लोहा लेते दिखाई देंगे।
सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘मॉन्स्टर’ को लेकर चर्चा है कि इसमें दर्शकों को एकदम अलग और इंटरनेशनल लेवल का एक्शन देखने को मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान इस समय कोरियन एक्शन टीम के साथ मिलकर काफी खतरनाक और असली रॉ एक्शन सीन्स की शूटिंग कर रहे हैं।
नो VFX, सिर्फ रियलिस्टिक एक्शन
जिसमें ज्यादा वीएफएक्स का इस्तेमाल न करके इसे बेहद रियलिस्टिक और असरदार रखा जा रहा है। फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें सलमान खान अकेले नहीं बल्कि दो-दो दमदार खलनायकों से लोहा लेते नजर आएंगे।
इसे भी पढ़ें: एस आर के म्यूजिक प्रा. लि. की फिल्म ‘मां शीतला भवानी’ की पहली लुक रिलीज, आस्था के साथ दिखा रहस्य का रंग
हाल ही में साउथ एक्टर अरविंद स्वामी के बाद खूंखार विलेन के रोल के लिए मशहूर अभिनेता अभिमन्यु सिंह की भी फिल्म में एंट्री हो चुकी है। पर्दे पर ‘सलमान खान वर्सेज अरविंद स्वामी और अभिमन्यु सिंह’ की यह भिड़ंत अब तक का सबसे खतरनाक और धमाकेदार एक्शन माहौल तैयार करने वाली है।
‘मातृभूमि’ 13 नवंबर को हो सकती है रिलीज
सलमान खान की अटकी हुई फिल्म ‘मातृभूमि’ को सूचना एवं प्रसारण (I&B) मंत्रालय से हरी झंडी (NOC) मिल गई है। फिल्म के विषय में कुछ जरूरी बदलाव किए जाने के बाद सरकार ने इसे मंजूरी दे दी है, जिसके बाद मेकर्स इसे इसी साल 13 नवंबर को रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, अंतिम रिलीज डेट अभी सेंसर बोर्ड (CBFC) के सर्टिफिकेट पर निर्भर करेगी।
इसके ठीक बाद, सलमान खान की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म ‘मॉन्स्टर’ को ईद 2027 पर सिनेमाघरों में उतारने की तैयारी की जा रही है। कोरियन टीम की देखरेख में तैयार हो रहे इस फिल्म के खतरनाक और ‘ब्लडबाथ’ एक्शन सीक्वेंस को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
