एस आर के म्यूजिक प्रा. लि. की फिल्म ‘मां शीतला भवानी’ की पहली लुक रिलीज, आस्था के साथ दिखा रहस्य का रंग
नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा में धर्म और समाज से जुड़ी फिल्मों का चलन लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच, नई भोजपुरी फिल्म ‘माँ शीतला भवानी’ का पहला पोस्टर फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है।
रोशन सिंह, एसआरके म्यूजिक प्रा. लिमिटेड और शानवी म्यूजिक प्रा. लिमिटेड के बैनर तले बनी इस फिल्म के पोस्टर ने रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
फर्स्ट लुक को देखने से ऐसा लगता है कि फिल्म में आस्था के साथ रहस्य, भावना और पारिवारिक संघर्ष की कहानी भी देखें।
माँ शीतला भवानी’ का फर्स्ट लुक
पोस्टर का पूरा लुक लाल रंग में तैयार किया गया है। यह रंग फिल्म की कहानी में मौजूद शक्ति, भावनात्मक तनाव और रहस्य की ओर इशारा करता है। पोस्टर में दो महिलाओं के चेहरे खास आकर्षण का केंद्र हैं।
एक महिला की आंखों में दर्द और गंभीरता दिखाई देती है, वहीं दूसरी महिला की आंखें पर्दे के पीछे छिपे किसी रहस्य या बड़े संघर्ष का संकेत देती नजर आती हैं। यही रहस्यमय अंदाज फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाता है।
इसे भी पढ़ें: आयुष मलिक की घर वापसी पर हाईकोर्ट के ब्रेक, धर्म परिवर्तन को लेकर दिया बड़ा फैसला
पोस्टर के बीचोंबीच बड़े अक्षरों में ‘माँ शीतला भवानी’ लिखा गया है। नाम के साथ धार्मिक आस्था और शक्ति का भाव साफ नजर आता है।फर्स्ट लुक से संकेत मिलता है कि फिल्म केवल भक्ति तक सीमित नहीं होगी, बल्कि परिवार, समाज और भावनात्मक रिश्तों को भी कहानी का हिस्सा बनाया गया है।ऐसे में फिल्म की कहानी किस मोड़ पर जाती है, यह देखने के लिए दर्शकों को अब टीजर और ट्रेलर का इंतजार रहेगा।
फिल्म में आम्रपाली दुबे, अंशुमान सिंह, मणि भट्टाचार्य, समर्थ चतुर्वेदी, विनोद मिश्रा, श्रद्धा नवल, विद्या सिंह, अनूप अरोड़ा, बीना पांडेय, शिवानी सिंह, काजल श्रीवास्तव, आलोक सिंह, अनीता ओझा, अंशु तिवारी, सोनी राज, रिंकू आयुषी, रिया गोस्वामी, रीमा पाल, पीयूष दुबे, नन्हे श्रीवास्तव, आशीष माली, रेखा, बीना सोनी और प्रियंशी पांडेय समेत कई कलाकार नजर आएंगे।
लाल रंग में ‘माँ शीतला भवानी’ का पोस्टर
फिल्म की निर्माता शर्मिला आर. सिंह हैं और निर्देशन संजय श्रीवास्तव ने किया है। कहानी और पटकथा सुरेंद्र मिश्रा एवं विवेक मिश्रा की है।संगीत ओम झा और चमन सिंह ने दिया है, जबकि गीत आशुतोष तिवारी, शेखर मधुर, राकेश निराला और नृपजीत सिंह ने लिखे हैं।
फिल्म की टेक्निकल टीम में डीओपी राज ठाकुर, एसोसिएट गुरजेंट सिंह, संगीतकार कानू मुखर्जी, कलाकार म्यूजिक असलम सुरती, पोस्ट प्रोडक्शन हमिंग बर्ड वीएफएक्स और साउंड 3 स्टूडियो शामिल हैं। फिल्म के पीआरओ की जिम्मेदारी रंजन सिन्हा और अलोकतांत्रिक सिंह को सौंपी गई है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
