छवि ख़राब करने की राजनीतिक साजिश: दिशा सालियान मामले में नाम जुड़ने पर बोले आदित्य ठाकरे

छवि ख़राब करने की राजनीतिक साजिश: दिशा सालियान मामले में नाम जुड़ने पर बोले आदित्य ठाकरे

नई दिल्ली: शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने साफ़ कहा है कि वे दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान को नहीं जानते थे और न ही कभी उनसे मिले थे।

उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोग गंदी राजनीति के तहत उनका नाम इस केस से घसीट रहे है ताकि उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके। आदित्य ठाकरे का यह बयान ऐसे समय में आया है जब सीबीआई ने साल 2020 में हुई दिशा सालियान की मौत के मामले में एक एफआईआर दर्ज की है।

बिना नाम की FIR और सोशल मीडिया पोस्ट

मुंबई उच्च न्यायालय के निर्देश और दिशा सालियान के पिता द्वारा दायर याचिका के अनुपालन में दर्ज प्राथमिकी में किसी भी आरोपी का नाम न होने के बावजूद, शिवसेना (उबाठा) विधायक आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर स्पष्ट किया है।

कि वह दिशा से कभी नहीं मिले और न ही उन्हें जानते थे, तथा पिछले करीब छह वर्षों से राजनीतिक व निजी मंशा के तहत बिना किसी सबूत के इस दुखद मामले से उनका नाम जोड़कर चरित्र हनन का जो दुष्प्रचार अभियान चलाया जा रहा है।

लड़ाई का संकल्प और दिशा की मौत

वह उन्हें सच्चाई और अपने साथी नागरिकों के लिए लड़ने से नहीं रोक पाएगा, जबकि 28 वर्षीय दिशा सालियान की 8 जून 2020 को मलाड में एक इमारत की 12वीं मंजिल से गिरने से हुई मौत के मामले में मुंबई पुलिस ने पहले दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर इसे आत्महत्या बताया था।

और इसके एक सप्ताह बाद 14 जून 2020 को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में मृत मिलने के कारण दोनों मौतों के बीच संभावित संबंध को लेकर अटकलें लगाई गई थीं।

हाईकोर्ट ने दिशा सालियान की मौत मामले की जांच सीबीआई को सौपने का आदेश दिया है। अदालत ने घटना छह साल बित जाने के बाद भी एफआईआर दर्ज न करने को लेकर मुंबई पुलिस के ढुलमुल रवैए पर कड़ी फटकार लगाई।

कोर्ट ने साफ़ तौर पर कहा कि पुलिस द्वारा अब तक की गई छानबीन किसी ठोस नतीजे पर पहुंचने के बजाय मामले में कई गंभीर और नए सवाल खड़े करती है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं