जातिवाद पर बृजभूषण का पलटवार: ‘हमलावर और मददगार दोनों ही मुस्लिम समाज से थे’
नई दिल्ली: छोटे बच्चे से जाति पूछने के वायरल वीडियो पर विवाद बढ़ने के बाद कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सफाई देते हुए कहा है कि समाज में जाति के नाम पर फैलाए जा रहे जहर से उनका मन बेहद दुखी रहता है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि वे जातिवाद की राजनीति के पूरी तरह खिलाफ हैं और उनके ऊपर हर वर्ग के लोगों का समान अहसान है। पूर्व सांसद ने अतीत का एक किस्सा साझा करते हुए बताया कि एक पुराने हादसे में उन पर गोली चलाने वाला और उनकी जान बचाने वाला, दोनों ही अलग-अलग जातियों से ताल्लुक रखते थे, इसलिए वे किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं हैं।
लल्लन कालिया का किस्सा और जान बचाने की कहानी
मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने अपने ऊपर हुए पुराने जानलेवा हमले का जिक्र करते हुए बताया कि गोंडा में मुसलमानों द्वारा गोली चलाए जाने के बाद जब पुलिस प्रशासन ने रास्ते बंद कर दिए थे, तब लल्लन कालिया उर्फ यूनुस नामक मुस्लिम व्यक्ति ही सबसे पहले अस्पताल पहुंचा था और अगले दिन मेडिकल कॉलेज में हमले की आशंका के बीच उसने पूरी रात पहरा देकर उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाया था।
इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल(1st Phase) में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दिग्गजों ने बहाया पसीना
इसके साथ ही उन्होंने समाज में सभी जातियों के योगदान और आपसी सद्भाव पर जोर देते हुए कहा कि बचपन से लेकर आज तक हर जाति का उन पर उपकार रहा है, शादी-विवाह में आज भी धोबी के यहां से सिंदूर आने जैसी परंपराएं हर जाति की भागीदारी को दर्शाती हैं, और सोशल मीडिया पर नेम-फेम पाने के लिए समझहीन लोगों द्वारा जाति के नाम पर फैलाए जा रहे जहर को देखकर उनका मन हमेशा खिन्न रहता है।
उन्होंने धटना का जिक्र करते हुए कहा कि उनके घर आए एक अनजान लड़के के पास जब उनका तीन साल का नाती दौड़कर गया तो वह लड़का थोड़ा असहज हो गया था। बृजभूषण के मुताबिक, उन्होंने उस लड़के को डरने से मना किया और उस वक्त उनके मुंह से जो भी शब्द निकले, वे आज के मासूम बच्चों को भी जातिवाद के घेरे में बांटने की कोशिशों को लेकर उनकी आंतरिक पीड़ा थी।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
