नासिक, महाराष्ट्र: डिंडोरी इलाके के शिवाजी नगर में कार के कुएं में गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री गिरीश महाजन ने कहा, “यह बहुत दुखद हादसा है। बच्चे रात में स्कूल के कार्यक्रम से लौट रहे थे। 6 बच्चे, 2 महिलाएं और एक ड्राइवर गाड़ी में था… रात में गाड़ी कुएं में गिर गई। कार डूब गई और सभी 9 लोगों की मौत हो गई… बीच में कुआं कैसे हो सकता है? यह अधिकारियों की बहुत बड़ी गलती है। हमने जांच के आदेश दे दिए हैं। मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये प्रशासन की ओर से दिए जाएंगे।”
"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।