कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर हमला, एक गिरफ्तार

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर हमला, एक गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरल के मलप्पुरम जिले में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर हमला किये जाने की खबर है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

कांग्रेस सांसद जब वांडूर में एक चुनावी प्रचार कार्यक्रम में जा रहे थे, तब उनके काफिले को थिरुवल्ली चेल्लीथोडु पुल के पास बाइक पर सवार कुछ लोगों ने रोक दिया। जब गनमैन ने उन्हें हटाने की कोशिश की तो बाइक सवार लोगों ने उस पर और ड्राइवर पर कथित तौर पर हमला कर दिया।

इस मामले में वांडूर पुलिस द्वारा गनमैन की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई FIR में कहा गया है कि दो वाहनों में पांच लोग सवार होकर आए उन्होंने सांसद के वाहन को रोक दिया। जब गनमैन रतीश के.पी. ने रास्ता साफ करने की कोशिश की, तो उन पर और ड्राइवर पर हमला कर दिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एक्शन में आई पुलिस ने देर रात एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया वहीं अभी दो अन्य लोगों की तलाश जारी है। पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।