नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताज़ा बुलेटिन के अनुसार, आने वाला एक हफ्ता (19-25 अप्रैल 2026) देश के कई राज्यों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। मैदानी इलाकों में तापमान में 3°C से 5°C तक की भारी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
प्रमुख राज्यों के लिए IMD अलर्ट
उत्तर प्रदेश:
पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रयागराज, वाराणसी और आसपास के जिलों में भीषण गर्मी रहेगी।
राजस्थान:
21 और 22 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान (जोधपुर, बीकानेर संभाग) में भीषण लू चलने की चेतावनी है।
यहाँ 22 अप्रैल तक लू का सितम जारी रहेगा। आंतरिक ओडिशा में पारा रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच सकता है।
दिल्ली-NCR:
22 अप्रैल से दिल्ली में ‘आइसोलेटेड हीट वेव’ की स्थिति बन सकती है, जहाँ अधिकतम तापमान 43°C तक जा सकता है।
जहाँ पूरा उत्तर और मध्य भारत तप रहा है, वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 21 अप्रैल तक भारी बारिश का अलर्ट है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी और बारिश से तापमान नियंत्रित रहेगा।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।