अलका लांबा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस का बीजेपी दफ्तर पर प्रचंड प्रदर्शन

अलका लांबा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस का बीजेपी दफ्तर पर प्रचंड प्रदर्शन

नई दिल्ली। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में आज महिला कांग्रेस ने दिल्ली में बीजेपी के दफ्तर के समक्ष प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने मोदी सरकार को महिला विरोधी बताते हुए महिला आरक्षण पर सरकार की नीयत पर सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को हर हाल में महिला आरक्षण लागू करना ही होगा. देश की महिलाओं के अधिकार को वो छीन नहीं सकते।

अलका लांबा ने कहा कि महिला आरक्षण कानून 543 सीटों पर ही लागू करवाएंगे और हमारी 180 बहनें इसी संसद में पहुंचेंगी। हम OBC और SC-ST महिलाओं के साथ अन्याय नहीं होने देंगे, उनका हिस्सा चोरी नहीं होने देंगे।

नरेंद्र मोदी महिलाओं को गुमराह कर रहे हैं। महिला आरक्षण के नाम पर आधी आबादी को धोखा दे रहे हैं। कांग्रेस पार्टी और पूरा विपक्ष पहले दिन से कह रहा है कि महिला आरक्षण 543 सीटों पर अभी लागू किया जाए, जिसे सरकार मान नहीं रही है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।