CJI पर टिप्पणी और बदतमीजी का मामला; प्रबल प्रताप और चंद्र भान गिरफ्तार

CJI पर टिप्पणी और बदतमीजी का मामला; प्रबल प्रताप और चंद्र भान गिरफ्तार

सुप्रीम कोर्ट में हंगामे और सीजेआई के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के मामले में दिल्ली पुलिस ने लखनऊ यूनिवर्सिटी के दो लॉ छात्रों को गिरफ्तार कर तिलक मार्ग थाने में एफआईआर दर्ज की है

नई दिल्ली: सीजेआई (CJI) के खिलाफ अपशब्द कहने और कोर्टरूम में हंगामा करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस ने कानून (लॉ) की पढ़ाई कर रहे दो छात्रों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दिल्ली के तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए छात्रों की पहचान लखनऊ यूनिवर्सिटी के लॉ के थर्ड ईयर के छात्र प्रबल प्रताप सिंह (24) और सेकंड ईयर के छात्र चंद्र भान (23) के रूप में हुई है।

इन दोनों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने सहित कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने जांच कर मंगलवार रात को इन्हें गिरफ्तार कर लिया।

प्रबल प्रताप को सुप्रीम कोर्ट में बदतमीजी और हंगामा करने के बाद हिरासत में लिया गया।

उल्लेखनीय है कि तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में यह एफआईआर सुप्रीम कोर्ट के सुरक्षा कर्मचारियों (सिक्योरिटी स्टाफ) के बयान के आधार पर दर्ज की गई है।

यह पूरी घटना 10 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट के कोर्ट नंबर 13 में एसएलपी (SLP) नंबर 31367/2026 (प्रबल प्रताप और अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य) की सुनवाई के दौरान घटित हुई थी।

सुनवाई के दौरान प्रबल प्रताप सिंह यादव स्वयं अदालत में अपना केस लड़ रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अदालत की कार्यवाही में न सिर्फ बाधा डाली, बल्कि सीजेआई के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं।

इसके साथ ही उन्होंने न्यायाधीशों की बेंच पर कागज फेंक दिए, जिसके कारण कुछ समय के लिए कोर्ट की कार्यवाही पूरी तरह बाधित हो गई थी।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।