कंगना के पुराने वीडियो पर फर्जी दावा, पीएम के लिए व्रत रखने की अफवाह फैलाने पर केस दर्ज

कंगना के पुराने वीडियो पर फर्जी दावा, पीएम के लिए व्रत रखने की अफवाह फैलाने पर केस दर्ज

नई दिल्ली: भाजपा सांसद कंगना रनौत का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर झूठे दावों के साथ शेयर करने के मामले में राजपुर थाने में केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि कुछ लोगों ने वीडियो के साथ गलत जानकारी लिखकर यह अफवाह फैलाई कि कंगना ने 29 अक्टूबर 2026 को करवाचौथ पर प्रधानमंत्री की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा था। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात सोशल मीडिया अकाउंट चलाने वालों के खिलाफ आईटी एक्ट और बीएनएस की कई धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री नेहा शर्मा ने 16 नवंबर को राजपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है। तहरीर में बताया गया है कि इस वीडियो में कंगना रनौत राजस्थान के जोधपुर स्थित गणेश मंदिर, श्री चामुंडा मंदिर और गजानन महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना कर रही हैं।

लेकिन कुछ लोगों ने इसे गलत संदर्भ में पेश कर सांसद की गरिमा व सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया है। इसके साथ ही नेहा शर्मा ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि इस वीडियो के माध्यम से महिलाओं के सम्मान और धार्मिक परंपराओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 66सी, 66डी और बीएनएस की अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को समझते हुए देहरादून के एसएसपी ने इसकी जांच डालनवाला के प्रभारी निरीक्षक को सौंप दी है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि आरोपियों की पहचान होते ही उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं