कल अलीगढ आएंगे योगी, अलीगढ़ को बड़ी सौगात का इंतज़ार

कल अलीगढ आएंगे योगी, अलीगढ़ को बड़ी सौगात का इंतज़ार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 22 जून से शुरू हो रहा दो दिवसीय अलीगढ़ दौरा विकास परियोजनाओं की सौगात, समीक्षा बैठकों और राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के निरीक्षण के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी आगमन की तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है

अलीगढ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अलीगढ़ में दो दिवसीय दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री सोमवार, 22 जून 2026 को ताला नगरी अलीगढ़ पहुंच रहे हैं, जहां वे जिले में करीब 18 घंटे रुकेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

मुख्यमंत्री अपने इस दौरे के दौरान ऐतिहासिक नुमाइश मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसके लिए पंडाल और तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इस दौरे पर वे अलीगढ़ को विकास कार्यों की एक बड़ी सौगात देने वाले हैं, जिसमें लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना के तहत करोड़ों रुपये के विकास कार्यों और परियोजनाओं को मंजूरी दी जाएगी।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट सभागार में अलीगढ़ मंडल के विकास कार्यों, कानून व्यवस्था और विभागीय योजनाओं की गहन समीक्षा बैठक भी करेंगे, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि और आला अधिकारी शामिल होंगे।

अपने इस प्रवास के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने भी जाएंगे और वहां चल रहे निर्माण व शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम अलीगढ़ के सर्किट हाउस में करेंगे और इसके बाद अगले दिन, यानी 23 जून की सुबह एएमयू हेलीपैड से वायु मार्ग द्वारा हाथरस के लिए रवाना होंगे।

इस दौरे को आगामी समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित अलीगढ़ आगमन की तैयारियों और क्षेत्र के विकास के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।