जेएनयू में नया वैचारिक टकराव; दीवारों पर लिखे गए ‘स्टॉप लव जिहाद’ जैसे स्लोगन
नई दिल्ली: दिल्ली के दो बड़े केंद्रीय विश्वविद्यालयों, जामिया मिल्लिया इस्लामिया और जेएनयू की दीवारों पर आपत्तिजनक और विवादित नारे लिखे जाने से माहौल फिर से तनावपूर्ण हो गया है।
दोनों परिसरों में अलग-अलग राजनीतिक विचारधाराओं से जुड़े स्लोगन और तस्वीरें सामने आने के बाद छात्र गुटों और कॉलेज प्रशासन के बीच आपसी टकराव बढ़ गया है। इस ताजा घटनाक्रम ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने के साथ ही यूनिवर्सिटी कैंपसों के शांत वातावरण को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है।
जेएनयू परिसर में वामपंथी छात्रों द्वारा ‘फ्री उमर खालिद’, ‘लॉन्ग लिव नक्सलबाड़ी’ जैसे नारे लिखे जाने तथा वीर सावरकर के चित्र पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में अब ‘अखंड भारत’ और ‘स्टॉप लव जिहाद’ के नारे लिखे गए हैं।
साथ ही परिसर में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और 11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में बर्खास्त प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम की तस्वीरें भी चस्पा की गई हैं, जिससे विश्वविद्यालय में वैचारिक टकराव और तनाव को लेकर बहस एक बार फिर तेज हो गई है।
इसे भी पढ़ें: चंडीगढ़ में बवाल: चुनाव कार्यालय घेरने चले ‘आप’ नेताओ को पुलिस ने बैरिकेड्स पर रोका, कई गिरफ्तार
जेएनयू की घटना से ठीक पहले जामिया मिल्लिया इस्लामिया की दीवारों पर भी आपत्तिजनक नारे लिखे गए थे, जिससे कैंपस का माहौल पहले ही काफी संवेदनशील बना हुआ था। इस विवाद के बीच जामिया में छात्र संघ चुनाव दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर 12 अक्टूबर से कई छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
जिनमें जासिम अली, एबिन, रिहान हैदर और रिहान पंवार शामिल हैं। नारों की इस नई घटना ने पहले से ही चल रहे छात्र आंदोलन और प्रशासनिक गतिरोध के बीच यूनिवर्सिटी परिसर में तनाव को और ज्यादा बढ़ा दिया है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
