CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट हुआ ब्लॉक, कार्रवाई की वजह पर उठाए सवाल

CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट हुआ ब्लॉक, कार्रवाई की वजह पर उठाए सवाल

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान पार्टी प्रवक्ता सौरव दास ने अपना WhatsApp अकाउंट ब्लॉक होने का दावा करते हुए इस कार्रवाई की मंशा पर सवाल उठाए हैं

 

नई दिल्ली:  जंतर-मंतर पर नीट अनियमितताओं के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन के बीच पार्टी प्रवक्ता सौरव दास का व्हाट्सएप अकाउंट ब्लॉक होने से नया विवाद शुरू हो गया है।

सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस कार्रवाई का कारण और इसके पीछे की मंशा पर सवाल उठाए हैं, हालांकि व्हाट्सएप की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है।

दूसरी ओर, जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन और पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था जारी है। संसद मार्ग और रफी मार्ग पर भारी बैरिकेडिंग की गई है, जबकि पुलिस संसद मार्च के दौरान हुई झड़पों में दर्ज कई एफआईआर के तहत मामले की जांच कर रही है।

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेताओं ने पुलिस कार्रवाई को छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश बताते हुए सरकार को घेरा है, वहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि सरकार संसद में चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है और विपक्ष इस मुद्दे पर राजनीति कर रहा है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं