गुवाहाटी में CJP की पहली बैठक नाकाम: आशुतोष रांका पुलिस कस्टडी में
नई दिल्ली: असम पुलिस ने CJP के नेता आशुतोष रांका और उनके साथियों को हिरासत में ले लिया है। इस घटना की जानकारी देते हुए पार्टी के मुख्य संचालक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर बताया कि पुलिस रांका और उनकी पूरी टीम को पकड़कर किसी गुप्त जगह पर ले गई है।
उन्होंने अपनी अगली पोस्ट में यह भी आरोप लगाया कि पार्टी के वकील उस जगह पर पहुंच चुके है जहां नेताओं को बंद रखा गया है, लेकिन पुलिस उन्हें अंदर जाकर मिलने नहीं दे रही है।
पहली रीजनल मीटिंग पर पुलिस का पहरा
आशुतोष रांका और उनकी टीम असम के गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी की पहली क्षेत्रीय बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे। यह बैठक असम सचिवालय के पास होने वाली थी, लेकिन इसके शुरू होने से पहले ही पुलिस ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
सीजेपी नेताओं का आरोप है कि कार्यकर्ताओं को बैठक स्थल तक पहुंचने ही नहीं दिया गया।
संगठन के अनुसार, इस बैठक में 200 से 300 कार्यकर्ता शामिल होने वाले थे, जिसमें असम में आई बाढ़ से जुड़े मुद्दों, बाढ़ के बाद के हालात और राज्य में पार्टी की गतिविधियों को बढ़ाने की योजना पर चर्चा होनी थी।
इसे भी पढ़ें: IPL 2026 के रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने (KKR) को 5 विकेट से हरा कर जीत हासिल की
इस पुरे विवाद पर असम पुलिस ने अभी तक अपनी तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी या बयान जारी नहीं किया है।
अभिजीत दीपके ने मुख्यमंत्री हिमंत को दी चुनौती
CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस ने उनके नेता आशुतोष रांका को तुरंत रिहा नहीं किया, तो वे अपने दूसरे कार्यकर्ताओं के साथ खुद असम जाएंगे।
उन्होंने दावा किया कि असम पुलिस ने आशुतोष को किसी सार्वजनिक जगह से नहीं, बल्कि एक निजी घर से हिरासत में लिया है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने अभी तक यह भी साफ नहीं किया है कि उन्हें किस आरोप में या किस कानून के तहत पकड़ा गया है।
अभिजीत ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को चुनौती देते हुए कहा कि सरकार चाहे तो हम सभी को भी जेल में डाल सकती है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
