तृषा के अपमान पर विधानसभा में भड़के सीएम सी. जोसेफ विजय

तृषा के अपमान पर विधानसभा में भड़के सीएम सी. जोसेफ विजय

नई दिल्ली: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने महिलाओं के खिलाफ की जाने वाली गंदी और गलत टिप्पणियों पर बहुत कड़ा रुख अपनाया है।

विधानसभा में बोलते हुए उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वे राजनीति में तीखी आलोचना का तो स्वागत करते हैं लेकिन महिलाओं का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।

महिलाओं के अपमान पर राजनीतिक बयान

मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि वे किसी भी कीमत पर महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। उनका यह कड़ा बयान अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर विपक्ष के नेता द्वारा की गई एक गंदी और ‘डबल मीनिंग’ द्विअर्थी टिप्पणी के बाद आया है।

विजय ने बिना किसी का नाम लिए नाराजगी जताते हुए कहा कि हाल के दिनों में तमिलनाडु की राजनीति में महिलाओं के खिलाफ गंदी भाषा और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है जिसे राज्य की जनता बहुत ध्यान से देख रही है।

मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि अपनी बात कहने की आजादी का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि किसी महिला के सम्मान को चोट पहुंचाई जाए। उन्होंने भावुक होते हुए आगे कहा कि उनकी राजनीतिक सफलता और इतनी बड़ी जीत के पीछे महिलाओं का सबसे बड़ा हाथ रहा है।

सीएम विजय की चेतावनी

हमारे घरों में भी माँ बहन और बेटी के रूप में महिलाएँ हैं इसलिए सभी को अपनी भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि आगे से अगर किसी ने भी महिलाओं का अपमान किया या उनके खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल किया तो कानून उनके खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लेगा।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।