यूपी के मुख़्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अम्बेटकर नगर में समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला पहले जब प्रदेश में ‘चाचा-भतीजे’ की सरकार थी तो उनकी जोड़ी केवल लूट-खसोट और वसूली के लिए निकलती थी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंबेडकर नगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा जुबानी हमला बोला है।
उन्होंने बिना नाम लिए सपा के वरिष्ठ नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले जब प्रदेश में ‘चाचा-भतीजे’ की सरकार थी, तो उनकी जोड़ी केवल लूट-खसोट और वसूली के लिए निकलती थी।
मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों पर कानून व्यवस्था को ताक पर रखने और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में अपराधियों और माफियाओं के लिए कोई जगह नहीं है, जबकि डबल इंजन सरकार पूरी ईमानदारी के साथ उत्तर प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयां दे रही है।
सीएम योगी ने जनता को आश्वस्त किया कि वर्तमान सरकार बिना किसी भेदभाव के हर नागरिक की सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।