कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं की राकेश टिकैत से मुलाकात, किसानों-युवाओं का संयुक्त मोर्चा बनाने पर चर्चा

कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं की राकेश टिकैत से मुलाकात, किसानों-युवाओं का संयुक्त मोर्चा बनाने पर चर्चा

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के वरिष्ठ नेताओं ने प्रमुख किसान नेता राकेश टिकैत से मुलाकात की देश के मौजूदा हालात, किसानों की समस्याओं, छात्र हितों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई

नई दिल्ली: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के वरिष्ठ नेताओं ने प्रमुख किसान नेता राकेश टिकैत से मुलाकात की।

इस अहम बैठक के दौरान देश के मौजूदा हालात, किसानों की समस्याओं, छात्र हितों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुलाकात के बाद पार्टी नेताओं ने बताया कि देश के अन्नदाताओं, विद्यार्थियों और युवाओं की आवाज को और अधिक मजबूती देने तथा उनके अधिकारों की लड़ाई को बड़े पैमाने पर लड़ने के लिए एक संयुक्त मोर्चा बनाने का फैसला किया गया है।

नेताओं का कहना है कि आज के समय में किसानों, छात्रों और युवाओं की परेशानियां एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं, इसलिए इन सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष किया जाएगा।

इस संयुक्त मोर्चे की रूपरेखा और आगामी आंदोलन की रणनीति पर जल्द ही विस्तृत चर्चा कर साझा ऐलान किया जाएगा।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।