13 जून को फिर प्रदर्शन करेगी कॉकरोच जनता पार्टी
नीट पेपर लीक विवाद को लेकर जंतर-मंतर पर हुए 5 घंटे के बड़े बवाल के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने बड़ा एलान किया है। फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा कि मांगें न मानने पर 13 जून को दोबारा महा-प्रदर्शन होगा
नई दिल्ली। नीट (NEET-UG) और सीबीएसई परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को करीब 5 घंटे चले ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के विरोध प्रदर्शन के बाद आंदोलन और उग्र होने जा रहा है।
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटने के लिए 5 दिनों का अल्टीमेटम दिया है।
अभिजीत दिपके ने एलान किया है कि यदि सरकार अगले 5 दिनों के भीतर शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं लेती है, तो 13 जून को देश भर से हजारों छात्र दोबारा दिल्ली कूच करेंगे और जंतर-मंतर पर इससे भी बड़ा महा-प्रदर्शन किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: चीनी-गुड़ की बढ़ती कीमतों को लेकर राजनीति तेज
शनिवार के प्रदर्शन के बाद CJP की कोर टीम का बड़ा एलान
शनिवार को जंतर-मंतर पर 2,000 से अधिक युवाओं की भीड़ जुटने, सोनम वांगचुक के समर्थन और पुलिस द्वारा 6 लोगों को हिरासत में लिए जाने के बाद माहौल पूरी तरह गर्माया हुआ है। दोपहर 3 बजे प्रदर्शन स्थल से रवाना होने के बाद सीजेपी की कोर कमेटी की एक अहम बैठक हुई, जिसके बाद 13 जून की रणनीति का खुलासा किया गया।
फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा, “हम अपनी मांगों पर पूरी तरह अड़े हैं। यह देश के लाखों युवाओं के स्वाभिमान की लड़ाई है। हमने सरकार को सोचने और फैसला लेने के लिए 5 दिन का वक्त दिया है। अगर हमारी बात नहीं मानी जाती और सिस्टम में जवाबदेही तय नहीं होती है, तो 13 जून को दिल्ली की सड़कों पर छात्रों का ऐसा सैलाब आएगा जिसे संभालना इस बहरी सरकार के बस में नहीं होगा।”
CJP की टीम ने 13 जून के आंदोलन की तैयारी के बीच युवाओं से अपील की है कि वे किसी भी अनधिकृत व्हाट्सएप ग्रुप, टेलीग्राम चैनल या अनजान लिंक पर क्लिक न करें। पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट wetheleader.org और प्रमाणित सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए ही प्रदर्शन की अगली रूपरेखा साझा की जाएगी।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
