मंहगाई का झटका: फिर बढ़े रसोई गैस के दाम, चेक करें अपने शहर के नए रेट्स
घरेलु एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में हुए इस बदलाव के बाद देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों में टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट के आधार पर दाम तय किए गए हैं।
नई दिल्ली। त्योहारों और बदलते मौसम के बीच आम जनता को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है।
सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू और व्यावसायिक (Commercial) रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन किया है, जिसके बाद देश के प्रमुख शहरों में एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं।
लगातार बढ़ती महंगाई के दौर में रसोई गैस का महंगा होना मध्यम और निम्न वर्गीय परिवारों के बजट को पूरी तरह बिगाड़ सकता है।
क्यों बढ़े दाम?
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में उतार-चढ़ाव और एलपीजी के आयात शुल्क (Import Costs) में आए बदलावों के कारण घरेलू बाजार में यह बढ़ोतरी देखने को मिली है। तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को या वैश्विक बाजार के हालातों को देखते हुए बीच में भी कीमतों की समीक्षा करती हैं।
प्रमुख शहरों में सिलेंडर की अनुमानित दरें
कीमतों में हुए इस बदलाव के बाद देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों में टैक्स (VAT) और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट के आधार पर दाम तय किए गए हैं। देश के चार प्रमुख महानगरों में अब नई दरें इस प्रकार हैं:
दिल्ली: राजधानी दिल्ली में अब 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू गैस सिलेंडर पहले के मुकाबले महंगा होकर एक नए स्तर पर पहुंच गया है। आज से दिल्ली में 14.2 किलोग्राम का घरेलू सिलेंडर 913 रुपये की बजाय 942 रुपये में मिलेगा। इससे पहले 7 मार्च 2026 को घरेलू सिलेंडर के रेट में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।
इसे भी पढ़ें: अखिलेश का जन्मदिन: भाजपा पर निशाना, ‘पीडीए फंड’ का ऐलान
मुंबई: आर्थिक राजधानी मुंबई में भी उपभोक्ताओं को अब अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। मुंबई में पहले सिलेंडर 912.50 रुपये का मिलता था, आज से वह 941.50 रुपये का मिलेगा।
कोलकाता: कोलकाता में हमेशा की तरह टैक्स दरों के कारण कीमतें अन्य महानगरों से थोड़ी अधिक बनी हुई हैं। कोलकाता में घरेलू सिलेंडर पहले 939 रुपये का मिलता था, जो आज से 968 रुपये का मिलेगा।
चेन्नई: दक्षिण भारत के इस प्रमुख शहर में भी कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चेन्नई में घरेलू सिलेंडर का रेट 928.50 रुपये था, लेकिन आज से नया रेट 957.50 रुपये होगा।
इसके अलावा आज 7 जून से नोएडा में घरेलू सिलेंडर का नया रेट 939.50 रुपये होगा। बेंगलुरू में 915.50 रुपये, भुवनेश्वर में 968 रुपये, चंडीगढ़ में 951.50 रुपये, हैदराबाद में 994 रुपये, जयपुर में 945.50 रुपये, लखनऊ में 979.50 रुपये, पटना में 1031.50 रुपये होगा।
कमर्शियल सिलेंडर भी हुआ महंगा
घरेलु गैस सिलेंडर के साथ ही कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी बढ़ाये गए है। घरेलू रसोई के साथ-साथ रेस्टोरेंट, ढाबा और कैटरिंग व्यवसाय में इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी उछाल आया है। कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से बाहर खाना-पीना और शादियों का बजट भी बढ़ सकता है।
दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 42 रुपये महंगा होकर 3113.50 रुपये का हो गया है। कोलकाता में इसकी कीमत 53.50 रुपये बढ़कर 3255.50 रुपये हो गई है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
