हिमंता बिस्वा की कांग्रेस अध्यक्ष पर टिप्पणी: कांग्रेस नेता ने जताया रोष
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
अलीगढ। कांग्रेस (एससी/एसटी विभाग) के प्रदेश महासचिव सागर सिंह तौमर ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर की गई टिप्पणी पर रोष जताया है।
उन्होंने कहा कि खरगे न सिर्फ कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं बल्कि वे पार्टी के दलित नेता हैं। उनका अपमान स्वीकार नहीं किया जायेगा।
सागर सिंह तौमर ने कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा की टिप्पणी बीजेपी की दलित विरोध सोच का परिणाम है और उन्हें माफ नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जैसे ज़िम्मेदार पद पर बैठा एक व्यक्ति सड़क छाप भाषा बोल रहा है। इससे साफ़ होता है कि हिमंता बिस्वा सरमा अपनी पत्नी के पासपोर्ट मामले के उजागर होने से मानसिक दबाव में हैं।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली में इस सप्ताह छाए रहेंगे बादल, रुक-रुक कर बारिश की संभावना
सागर सिंह तौमर ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के राजनीतिक अनुभव में सामने हिमंता बिस्वा सरमा बहुत छोटे हैं लेकिन हिमंता बिस्वा ने अपनी टिप्पणी से यह साबित कर दिया कि वे दलित विरोधी और छोटी सोच वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में उनकी छोटी सोच को असम की जनता आइना दिखने जा रही है।
गौरतलब है कि हिमंता बिस्वा सरमा ने मल्लिकार्जुन खरगे पर तीखा हमला करते हुए उन्हें “पागल” कहा। सरमा ने कहा कि खरगे की उम्र हो गई है और वे बिना तथ्यों की जांच किए कुछ भी बोल रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा, “क्या विदेश मंत्री आपके दामाद हैं जो आप उनसे बिना पूछे कुछ भी आरोप लगा रहे हैं?”
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
