लखनऊ में लगे अखिलेश और आज़म के खिलाफ विवादित पोस्टर, मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र

नई दिल्ली: 2027 के विधानसभा चुनावो से पहले उत्तर प्रदेश की सियासत में राजनीतिक पोस्टर सुर्खियों में आ गए है। शनिवार को राजधानी लखनऊ के कई मुख्य चौराहो पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और वरिष्ठ नेता आज़म खान के विरोध में पोस्टर चिपकाए गए है।

लखनऊ में लगे इन पोस्टरों में ‘समस्त अब्दुल समाज’ की ओर से यह संदेश दिया गया है कि मुजफ्फरनगर दंगों के जिम्मेदार लोग मुसलमानों के नेता नहीं हो सकते, और इसके जरिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव (दंगे के समय मुख्यमंत्री) व वरिष्ठ नेता आजम खान (दंगे के समय प्रभारी मंत्री) की तस्वीरों पर लाल क्रॉस बनाकर उन्हें सीधे तौर पर दंगों के लिए जिम्मेदार ठहराने की कोशिश की गई है।

इस घटनाक्रम को प्रदेश में चल रही ‘अब्दुल’ केंद्रित राजनीति की अगली कड़ी माना जा रहा है, जो 26 नवंबर को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की संयुक्त रैली में उठे मुद्दों के बाद सामने आया है।

उस रैली में एक तरफ ‘दलित का बेटा सीएम और अब्दुल का बेटा डिप्टी सीएम बनेगा’ जैसे होर्डिंग्स नज़र आए, तो दूसरी तरफ ओवैसी ने मंच से मुजफ्फरनगर दंगो की याद दिलाकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा और कहा कि ‘अब अब्दुल केवल दरी नहीं बिछाएगा’।

इस बयान के महज दो दिन बाद ही लखनऊ के प्रमुख चौराहो पर ‘समस्त अब्दुल समाज’ के नाम से अखिलेश यादव और आज़म खान के विरोध में पोस्टर लग गए है, जिससे उत्तर प्रदेश की राजनीती में हलचल और तेज हो गई है।


Discover more from ZH7TV

Subscribe to get the latest posts sent to your email.