14 नवजात बच्चो की मौत: इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
नई दिल्ली: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में बुधवार सुबह भीषण आग की चपेट में आने से 14 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के स्त्री रोग वार्ड में हुआ। जबकि नर्सरी में मौजूद कुल बच्चो में से सिर्फ एक बच्चे को सुरक्षित बचाया जा सका
स्थानीय मीडिया के अनुसार, PIMS अस्पताल के एमसीएच वार्ड की तीसरी मंजिल पर स्थित नर्सरी में शॉर्ट सर्किट के चलते एयर कंडीशनर का कंप्रेसर फटने से भीषण आग लग गई।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की रेस्क्यू टीमों ने छह दमकल गाड़ियों और चार एंबुलेंस की मदद से आग पर काबू पाया और राहत कार्य चलाया। अस्पताल की इस इमारत में मरम्मत का काम चल रहा था, और हादसे के कारणों की उच्चस्तरीय जांच के लिए अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है।
इसे भी पढ़ें: पूर्व बीजेपी सांसद ने अयोध्या चढ़ावा चोरी के लिए पीएम मोदी को बताया ज़िम्मेदार
साल 1985 में स्थापित पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) इस्लामाबाद का सबसे पुराना और सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है। यह राजधानी के सबसे पुराने अस्पतालों में से एक है। यहां कई अस्पताल और चिकित्सा शिक्षण संस्थान भी संचालित होते हैं। अस्पताल करीब 140 एकड़ में फैले हुआ है जिससे मरीजों के इलाज के लिए लगभग 1,300 बेड मौजूद हैं।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
