पूर्व बीजेपी सांसद ने अयोध्या चढ़ावा चोरी के लिए पीएम मोदी को बताया ज़िम्मेदार
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के पूर्व राज्य सभा सांसद सुब्रमणियन स्वामी ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के लिए सीधे सीधे पीएम नरेंद्र मोदी को ज़िम्मेदार ठहराया है।
सोशल साइट एक्स पर अपने एक पोस्ट में सुब्रमणियन स्वामी ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर में जिन लोगों पर चढ़ावा चोरी करने का आरोप लगा है उन्हें पीएम मोदी ने ही नियुक्त किया था।
सुब्रमणियन स्वामी ने अपने पोस्ट में कहा कि जिन लोगों को मंदिर की साफ़-सफ़ाई और भगवान राम की पवित्र मूर्ति की सुरक्षा के लिए उन्होंने ही नियुक्त किया था, उन्हीं लोगों ने इस लूट को अंजाम दिया।
सुब्रमणियन स्वामी ने लिखा, “राम मंदिर में हुई शर्मनाक लूट के लिए प्रधानमंत्री मोदी ज़िम्मेदार हैं, क्योंकि जिन लोगों को मंदिर की साफ़-सफ़ाई और भगवान राम की पवित्र मूर्ति की सुरक्षा के लिए उन्होंने ही नियुक्त किया था, उन्हीं लोगों ने इस लूट को अंजाम दिया। असल में, मोदी द्वारा नियुक्त इन लोगों ने भक्तों को निराश किया है। उन पर तुरंत कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।”
बता दें कि सुब्रमणियन स्वामी पहले भी देश की अर्थव्यवस्था को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधते रहे हैं। कई मौको पर स्वामी ने केंद्र सरकार की नीतियों और पीएम मोदी की कार्यशैली पर भी सवाल उठाये हैं।
इसे भी पढ़ें: बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62.18% मतदान, कई जगह झड़पे, बीजेपी उम्मीदवार को भीड़ ने दौड़ाया
Prime Minister Modi is responsible for disgraceful robbery in Ram Mandir by persons appointed by Modi, to service the need of keeping clean the Temple and ensure Bhagvan Ram’s holy Murti in the Temple is safe. Instead the persons appointed by Modi in truth have let all Bhaktas…
— Subramanian Swamy (@Swamy39) June 22, 2026
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
