दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव: वोटों की गिनती जारी, ABBP और NSUI में कांटे की टक्कर

दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव: वोटों की गिनती जारी, ABBP और NSUI में कांटे की टक्कर

नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) चुनाव के लिए मतों की गणना नॉर्थ कैंपस के मल्टीपरपज हॉल में कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच की जा रही है। इस बार भी कैंपस की सत्ता के लिए मुख्य टक्कर आरएसएस समर्थित संगठन और कांग्रेस के छात्र विंग के उम्मीदवारों के बीच सिमट गई है शुरूआती रुझानों के बीच कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद पुख्ता रखा गया है ताकि किसी भी तरह की हुड़दंगबाजी को रोका जा सके।

वोटिंग में बड़ा उछाल

इस साल के चुनाव में कुल 40.46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है, जो पिछले कुछ वर्षों के मुकाबले काफी अधिक है। शुरुआती रुझानों और शुरुआती राउंड की गिनती में अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी के यश डबास और एनएसयूआई के विजय शंकर मीणा के बीच कड़ी टक्कर चल रही है, जबकि अन्य पदों पर भी विभिन्न उम्मीदवारों के बीच वोटों का कड़ा मुकाबला बना हुआ है।

दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों के चलते मतगणना स्थल और पूरे परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम (2,000 से अधिक पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात) किए गए हैं तथा किसी भी तरह के विजय जुलूस पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है।

मतगणना की प्रक्रिया निर्धारित समय से थोड़ी देरी से शुरू हुई, जिसमें शुरुआती राउंड के दौरान अध्यक्ष पद पर कभी एबीवीपी तो कभी एनएसयूआई बढ़त बनाते नजर आए। इसके अलावा उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव जैसे पदों पर कुछ निर्दलीय उम्मीदवार भी कड़ा मुकाबला पेश कर रहे हैं।

यूनिवर्सिटी के अधिकारी और चुनाव टीम पूरी निष्पक्षता के साथ वोटों की गिनती कर रहे हैं। अब कुछ ही देर में छात्रसंघ के चारो मुख्य पदों- अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव- के फ़ाइनल नतीजे सबके सामने आ जाएंगे।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं