ममता बनर्जी को एक और झटका: रेजीनगर से टीएमसी उम्मीदवार हटे
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए एक और बड़ा झटका लगा है। नंदीग्राम सीट के बाद अब रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव से भी टीएमसी TMC के उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इनसे पहले नंदीग्राम उपचुनाव से TMC उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने अपना नामांकन वापस लिया था।
इस बड़े उलटफेर के बाद, अब नंदीग्राम और रेजीनगर दोनों ही सीटों पर होने वाले उपचुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी TMC का कोई भी उम्मीदवार मैदान में नहीं बचा है।
लेकिन नंदीग्राम में ममता बनर्जी की TMC ने कांग्रेस कैंडिडेट को समर्थन दिया है। बता दें कि पश्चिम बंगाल की रेजीनगर और नंदीग्राम विधानसभा सीटों पर आगामी 6 अक्टूबर 2026 को उपचुनाव होना है।
ममता बनर्जी की TMC के साथ चुनावी घटनाक्रम तब हो रहे हैं, जब तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर विवाद जारी है। भारतीय चुनाव आयोग ने बीते दिन TMC के ममता बनर्जी गुट और बागी गुट को अलग पार्टी नाम और चुनाव चिह्न अलॉट किए। ममता बनर्जी ने पार्टी सिंबल फ्रीज होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।
हालिया चुनावों के बाद टीएमसी (TMC) में बड़ी बगावत हुई थी, जहां ऋतब्रत बनर्जी ने अलग गुट बनाकर पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर अपना दावा ठोक दिया था।
इसे भी पढ़ें: ट्रंप के सामने जिनपिंग ने उछाला ‘थ्यूसीडाइड्स ट्रैप’ का मुद्दा, टकराव के बजाय सहयोग का दिया प्रस्ताव
ममता बनर्जी से नंदीग्राम उपचुनाव में टीचर संचिता प्रधान डे को उम्मीदवार बनाया था। लेकिन शुक्रवार दोपहर वे अचानक अपने पति सत्यजीत के साथ राज्य सचिवालय ‘नबान्न’ पहुंचीं, जहां उनकी मुलाकात पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से हुई। इस मुलाकात के बाद संचिता प्रधान डे ने उपचुनाव से अपना नाम वापस ले लिया।
रबीउल आलम चौधरी रेजीनगर इलाके के एक बड़े और अनुभवी नेता माने जाते हैं। वे साल 2013 और 2016 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर यहाँ से विधायक का चुनाव जीत चुके हैं। बाद में वे कांग्रेस का साथ छोड़कर टीएमसी (TMC) में शामिल हो गए और साल 2021 में इसी सीट से दोबारा विधायक बने।
हालांकि, 2026 के विधानसभा चुनाव में वे बेलडांगा सीट से हार गए थे। अब ममता बनर्जी ने उन पर भरोसा जताते हुए फिर से रेजीनगर उपचुनाव के मैदान में उतारा था, लेकिन उन्होंने अपना नामांकन वापस लेकर सबको चौंका दिया।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
