डेरा प्रमुख राम रहीम को फिर मिली 21 दिन की फरलो

डेरा प्रमुख राम रहीम को फिर मिली 21 दिन की फरलो

नई दिल्ली: डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर पैरोल मिल गई है। राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिल चुकी है। यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा काट रहा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से रिहा होने के बाद सीधा सिरसा पहुंचेगा। इससे पहले उसे मई 2026 में भी 23 दिनों की फरलो दी गई थी।

सीबीआई की विशेष अदालत ने 25 अगस्त 2017 को गुरमीत राम रहीम को दो साध्वियों के साथ दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिया था। जिसके बाद साल 28 अगस्त, 2017 को दोनों मामलों में अदालत ने राम रहीम को 10-10 साल यानी कुल 20 साल की सजा सुनाई थी।

 

रहीम सिंह को एक बार फिर 21 दिन की फरलो मिली है। रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे राम रहीम को इस बार भी अस्थायी तौर पर जेल से बाहर जाने की अनुमति दी गई है। यह उसकी 17वीं अस्थायी रिहाई है।ताजा फरलो के दौरान वह हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय में रहेगा ।

फरलो और सजा की अवधि

जेल नियमों के अनुसार, फरलो पर बाहर बिताया गया समय कैदी की वास्तविक सजा (जेल अवधि) में नहीं गिना जाता है। इसका मतलब है कि कोई कैदी जितने दिन पैरोल पर रहेगा, उसकी कुल सजा का समय उतने ही दिन आगे बढ़ा दिया जाता है।

10 वर्ष से अधिक की सजा पाए दोषियों को प्रतिवर्ष तीन सप्ताह की पैरोल भी मिलती है, जिसे जेल में बिताए गए समय में गिना जाता है।

राम रहीम को एक पूर्व डेरा प्रबंधक और एक पत्रकार की हत्याओं में दोषी ठहराया गया था, हालांकि उच्च न्यायालय ने उन्हें दोनों मामलों में बरी कर दिया था।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।