डायरी से हुआ खुलासा: राम मंदिर चढ़ावा चोरी में SIT की सख्ती के बाद गोपाल राव ने तोड़ी चुप्पी
अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय की डायरी में एसआईटी (SIT)की जांच को लेकर कई बड़े खुलासे हुए है। डायरी के अनुसार एसआईटी की टीम ने इस मामले की जाँच और पूछताछ के दौरान गोपाल राव को अलग ले जाकर उनसे अकेले में पूछताछ की थी। चंपत राय के इन लिखित दावों से अब इस पुरनी जाँच को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है।
डायरी के अनुसार शुरुआत में गोपाल राव ने पूछताछ में आनाकानी की लेकिन एसआईटी की सख्ती के बाद उन्होंने कुछ जानकारियां दे दी। हालांकि उन्होंने टीम को असल में क्या बताया इसकी जानकारी चंपत राय को भी नहीं थी। चंपत राय ने अपनी डायरी में खुद लिखा की गोपाल राव ने एसआईटी के सामने क्या खुलासे किए यह तो अब भगवन ही जाने।
चंपत राय की डायरी में कही गई बात
चंपत राय की डायरी के अनुसार, एसआईटी की जांच प्रक्रिया के दौरान कई महत्वपूर्ण बातें सामने आई हैं, जिसमें 16 जून से 16 जुलाई के बीच एसआईटी का तीन बार अयोध्या आना, चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्र से सामूहिक व अलग-अलग वार्ता करना और लगभग 50 से 60 लोगों से पूछताछ किया जाना शामिल है।
डायरी में एसआईटी के साथ पत्राचार का भी जिक्र है, जिसके तहत चंपत राय ने मौखिक बातों को लिखित रूप में छह जुलाई को एसआईटी को भेजा था, लेकिन उसी रात एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट सार्वजनिक होने के कारण उन्होंने उस पत्र को अर्थहीन बताया।
इसे भी पढ़ें: पीएम की अपील को प्रकाश राज ने बताया, “नाकामियां छिपाने के लिए आम जनता से त्याग करने की उम्मीद”
इसके अलावा, डायरी में सीए अक्षय शुक्ला के माध्यम से ट्रस्टियों के संपर्क नंबर उपलब्ध कराने और एसआईटी सदस्य विश्वास पंत द्वारा गोविंद देव गिरि का मोबाइल नंबर मांगे जाने की बात भी दर्ज है। साथ ही, राजस्व विभाग से जुड़े एसआईटी सदस्य नील रतन द्वारा तीन अलग-अलग चरणों में ट्रस्ट के रिकॉर्ड से कुल 15, 25 और 50 मूल्यवान वस्तुओं का सत्यापन करने और उन्हें सही पाए जाने का उल्लेख भी डायरी में किया गया है।
चंपत राय की डायरी के अनुसार मंदिर की कीमती चीजों का पूरा रिकॉर्ड सीए (CA) नरपत सिंह के पास रहता है और जाँच के समय वे खुद वहां मौजूद थे। डायरी में लिखा है कि कुल तीन चरणों में 90 कीमती चीजों की बारीकी से जाँच की गई थी। इस जांच के बाद रिकॉर्ड में दर्ज सभी 90 वस्तुए पूरी तरह सही और सुरक्षित पाई गई।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
