DMK विधायक गिरफ्तार: CM विजय पर अभद्र टिप्पणी मामले में जी.वी. मार्कंडेयन अरेस्ट
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के खिलाफ आपत्तिजनक बयान पर DMK विधायक जी.वी. मार्कंडेयन गिरफ्तार, पार्टी ने बताया राजनीतिक प्रतिशोध
नई दिल्ली: तमिलनाडु पुलिस ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के खिलाफ अपमानजनक और विवादित बयान देने के आरोप में डीएमके (DMK) विधायक जी.वी. मार्कंडेयन को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
सत्ताधारी पार्टी ‘तमिलगा वेट्री कझगम’ (TVK) के पदाधिकारी पी. कासीराम की शिकायत पर पुलिस ने मार्कंडेयन के खिलाफ आपराधिक धमकी, सार्वजनिक शांति भंग करने के इरादे से अपमान और गलत जानकारी फैलाने जैसी भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
आरोप है कि 18 जुलाई को कोविलपट्टी में एक जनसभा के दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री को धमकी दी थी और आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं।
इसे भी पढ़ें: अब पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम, विधानसभा में बिल लाएगी शुभेंदु सरकार
गिरफ्तारी के दौरान समर्थकों के कड़े विरोध और नारेबाजी के बीच पुलिस उन्हें तूतीकोरिन जिले स्थित उनके आवास से ले गई।
इस दौरान सामने आए एक वीडियो में मार्कंडेयन यह कहते दिखे कि विधानसभा अध्यक्ष की अनुमति के बिना किसी विधायक को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता।
गौरतलब है कि कुछ ही हफ्तों में तूतीकोरिन जिले से गिरफ्तार होने वाले वे डीएमके के दूसरे विधायक हैं; इससे पहले 3 जुलाई को पूर्व मंत्री अनीता आर. राधाकृष्णन को भी इसी तरह के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था।
डीएमके ने इस कार्रवाई की तीखी निंदा करते हुए सत्ताधारी सरकार पर राजनीतिक बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया है।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
