डोटासरा के बिगड़े बोल: ‘ऐसी जगह बिठाऊंगा जहाँ न कुर्सी मिलेगी, न पानी’
जयपुर में प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई से नाराज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पक्षपाती अधिकारियों को चिह्नित कर सरकार बनने पर सबक सिखाने की चेतावनी दी
जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में 22 जुलाई को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पुलिस द्वारा रोके जाने पर सख्त रुख अपनाते हुए सरकार बनने पर अधिकारियों को सबक सिखाने की चेतावनी दी।
डोटासरा ने आरोप लगाया कि पुलिस के कुछ अधिकारी आरएसएस और बीजेपी के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं, जो कि बिल्कुल ठीक नहीं है।
उन्होंने कहा कि वह ऐसे अधिकारियों को पहचान रहे हैं और ढाई साल बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर उन्हें ऐसी जगह नियुक्त करेंगे जहाँ न बैठने को कुर्सी मिलेगी, न पानी पिलाने को चपरासी, और उन्हें केवल उकड़ूं होकर ही बैठना पड़ेगा।
इसे भी पढ़ें: SIR प्रदर्शनों पर गहराया विदेशी कनेक्शन का साया: नेविल रॉय सिंघम की फंडिंग पर अमेरिकी जांच
दरअसल, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री आवास के पास धरना देने से रोककर हिरासत में लिए जाने के विरोध में देश भर के साथ जयपुर में भी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
पार्टी कार्यकर्ता जब बीजेपी ऑफिस का घेराव करने के लिए आगे बढ़े, तो पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया और वाटर कैनन से पानी की बौछारें कीं, जिससे पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी धक्का-मुक्की हुई।
इसी दौरान जब डोटासरा बैरिकेडिंग की तरफ बढ़ने लगे, तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोककर खींचकर किनारे कर दिया।
पुलिस के साथ हुई नोकझोंक और बहस के बाद डोटासरा अत्यधिक गुस्से में आ गए और मीडिया के जरिए पुलिसकर्मियों पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए सत्ता में आने पर कड़ी कार्रवाई की धमकी दे डाली।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
