चढ़ावा चोरी पर संसद परिसर में नाटक: पप्पू यादव, राहुल गांधी और अखिलेश यादव के खिलाफ पुलिस में शिकायत

चढ़ावा चोरी पर संसद परिसर में नाटक: पप्पू यादव, राहुल गांधी और अखिलेश यादव के खिलाफ पुलिस में शिकायत

चढ़ावा चोरी पर संसद परिसर में हुए प्रदर्शन को लेकर वाराणसी में परमहंस आचार्य ने पप्पू यादव, राहुल गांधी और अखिलेश यादव के खिलाफ दी शिकायत, सनातन के अपमान का लगाया आरोप, पुलिस में की शिकायत दर्ज

 

1- तपस्वी छावनी मंदिर पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य महाराज ने कहा, “जिस प्रकार संसद भवन परिसर में INDI गठबंधन के लोगों ने पप्पू यादव को आगे करके सनातन का अपमान किया गया, भगवा का अपमान किया गया उसे लेकर सभी साधु-संत और सनातनी दुखी हैं। इस कुकृत्य में शामिल सभी लोगों की सदस्यता रद्द करने की मांग करते हैं। अगर ऐसा नहीं होगा तो करोड़ों की संख्या में साधु-संत और सनातनी सड़क पर उतरेंगे।”

संत समाज की मांग: पप्पू यादव और सपा-कांग्रेस नेताओं पर FIR दर्ज करने के लिए वाराणसी में दी गई तहरीर

2- पातालपुरी मठ के के पीठाधीश्वर जगद्गुरु बालकदेवाचार्य महाराज ने सांसद पप्पू यादव, राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और अखिलेश यादव के खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए वाराणसी पुलिस स्टेशन में एक आवेदन दिया।
उन्होंने कहा, “जिस प्रकार पप्पू यादव द्वारा साधु-संतों का अपमान किया गया है, सनातन का अपमान किया गया है, भगवा का अपमान किया गया है। पप्पू यादव, राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और अखिलेश यादव के खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। अगर प्रशासन कानूनी कार्रवाई नहीं करती है तो संत समाज कानून हाथ में लेने के लिए बाध्य हो जाएगा और हमें उग्र प्रदर्शन करना पड़ेगा।”

पुलिस कार्रवाई: डीसीपी काशी जोन बोले- तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है, होगी विधिक कार्रवाई

3- वाराणसी के डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया, “महंत बालकनाथ के द्वारा थाना कोतवाली में एक तहरीर दी गई है जिसमें सांसद पप्पू यादव के द्वारा संतों की वेशभूषा धारण करके कुछ कृत्य किए गए हैं। इनका कहना है कि इससे सनातन धर्म का अपमान हुआ है। मामला दर्ज़ किया जा रहा है, अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।”

 

https://platform.x.com/widgets.js


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।