पीएम मोदी के पास 56 इंच का नहीं, बड़ा दिल है असली ताकत: शाहनवाज हुसैन

पीएम मोदी के पास 56 इंच का नहीं, बड़ा दिल है असली ताकत: शाहनवाज हुसैन

बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने प्रधानमंत्री मोदी के माफ़ करने वाले बयान की सराहना करते हुए कहा है कि उनकी असली ताकत केवल सख्ती में नहीं बल्कि उनका बड़ा दिल होने में है

 

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया वीडियो संदेश को लेकर बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने उनकी जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जिस तरह अपने खिलाफ प्रदर्शन के दौरान अपमानजनक भाषा और दिवंगत मां को लेकर की गई आपत्तिजनक बातों के बावजूद माफ करने की बात कही, वह उनके बड़े दिल और अभिभावक जैसी सोच को दर्शाता है।

शाहनवाज हुसैन के मुताबिक, प्रधानमंत्री की ताकत सिर्फ सख्त फैसले लेने या ’56 इंच के सीने’ तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके अंदर लोगों को माफ करने, समझाने और उन्हें सही रास्ते पर लाने की बड़ी क्षमता भी है।

दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान हुई टिप्पणियों पर बात करते हुए कहा था कि गाली-गलौज से समाधान नहीं होता और युवाओं को सजा देने के बजाय समझाने की जरूरत है।

इसी रुख का हवाला देते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपमान का जवाब अपमान से देने के बजाय माफी का मार्ग चुना, जो यह साबित करता है कि उनके दिल में हर किसी के लिए जगह है।

बीजेपी इस बयान को पीएम की दरियादिली मान रही है, जबकि राजनीतिक हलकों में इस पर चर्चा जारी है कि प्रदर्शनकारियों से जुड़े मामलों पर आगे क्या कदम उठाए जाएंगे।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं