ED का बड़ा एक्शन: मनी लॉन्ड्रिंग केस में मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
चंडीगढ़: पंजाब की राजनीति में आज शनिवार, को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राज्य के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और जीएसटी धोखाधड़ी से जुड़ी एक बड़ी जांच के तहत की गई है।
पंजाब सरकार को बड़ा झटका लगा है। सूत्रों के हवाले से खबर है कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया गया है। सुबह ईडी ने संजीव के घर पर छापेमारी की थी। हालांकि ईडी ने आधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।
9 मई को सुबह करीब 7:25 बजे ED की टीम चंडीगढ़ सेक्टर-2 स्थित सरकारी आवास पर पहुंची थी। 20 गाड़ियों में ईडी के अधिकारी पहुंचे थे। इसमें 3 दर्जन CIA और SF जवान भी थे। एक साल में यह तीसरी बार रेड हुई। वहीं एक महीने में दूसरी बार रेड हुई है। ईडी की टीम ने चंडीगढ़, गुरुग्राम, दिल्ली में हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड के दफ्तर और अरोड़ा के घर पर एक साथ छापेमारी की थी।
इसे भी पढ़ें: CBSE छात्र वेदांत से मिले राहुल गांधी, ट्रोल करने वालो को दिया करारा जवाब
कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ 100 करोड़+ के फर्जी GST बिल का आरोप है। मोबाइल फोन कारोबार के फर्जी बिल बनाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट ITC का गलत दावा किया था। इसके अलावा मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है कि दुबई से ‘राउंड ट्रिप’ के जरिए अवैध पैसा भारत लाना, GST रिफंड और ड्यूटी ड्रॉबैक लेने का आरोप है।
औद्योगिक जमीन को आवासीय प्रोजेक्ट में बदलकर राज्य सरकार को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। अवैध सट्टेबाजी का पैसा रियल एस्टेट में लगाना ED ने PMLA की आपराधिक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
