शाह की जालंधर रैली से पहले धमाके का खौफ: ईमेल में स्टेज, स्कूल और मंदिर उड़ाने की धमकी
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
पंजाब: जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से ठीक पहले एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां के कई स्कूलो को एक धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमे रैली वाली जगह, गाड़ियों और प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर समते कई प्रमुख स्थानों पर बम धमाके करने की चेतावनी दी गई है। एक गंभीर सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गई है।
कैंब्रिज इनोवेटिव और सीटी स्कूलों को बुधवार तड़के 7:50 पर मिले एक धमकी भरे ईमेल में बच्चों को स्कूल और रैली में न भेजने की चेतावनी दी गई है, जिसमें खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा (परमार कनाडा) ग्रुप के नाम का इस्तेमाल करते हुए रैली के स्टेज के नीचे आईईडी होने और स्कूल, मंदिर, कोर्ट तथा बसों को बम से उड़ाने की बात कही गई है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा बढ़ा दी है और वे इसकी जांच कर रही हैं।
इसे भी पढ़ें: मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा की फिल्म “गवर्नर” की पटना में स्पेशल स्क्रीनिंग, दर्शकों ने की सराहना
जालंधर पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों या संदिग्ध मैसेज पर बिलकुल ध्यान न दे और केवल प्रशासन की आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें। गृह मंत्री अमित शाह की यह रैली ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ समापन कार्यक्रम के रूप में आयोजित की जा रही है जिसके दौरान उनका प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में दर्शन करने का भी कार्यक्रम तय है। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
