फिल्म निर्माता वेंकट नारायण बने दिल्ली में तमिलनाडु के विशेष प्रतिनिधि, विपक्ष का भारी विरोध

फिल्म निर्माता वेंकट नारायण बने दिल्ली में तमिलनाडु के विशेष प्रतिनिधि, विपक्ष का भारी विरोध

मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की फिल्म ‘जननायक’ के निर्माता और बेंगलुरु स्थित ‘केवीएन प्रोडक्शंस’ के संस्थापक वेंकट नारायण एक चार्टर्ड अकाउंटेंट और लॉ ग्रेजुएट हैं

 

तमिलनाडु:  मुख्यमंत्री थलापति विजय ने अपनी आगामी फिल्म ‘जननायक’ के निर्माता और बेंगलुरु स्थित ‘केवीएन प्रोडक्शंस’ के संस्थापक के. वेंकट नारायण को नई दिल्ली में राज्य सरकार का विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया है।

23 जून को जारी सरकारी आदेश के अनुसार, मंत्री के समकक्ष दर्जे वाले इस अस्थायी पद पर उनकी नियुक्ति एक साल के लिए की गई है। चार्टर्ड अकाउंटेंट और लॉ ग्रेजुएट वेंकट नारायण की इस नियुक्ति पर विपक्षी दलों—द्रमुक (DMK), अन्नाद्रमुक (AIADMK) और भाजपा (BJP) ने कड़ा विरोध जताया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने सवाल उठाया है कि जिस व्यक्ति का तमिलनाडु से कोई संबंध नहीं है और जो तमिल भाषा व संस्कृति नहीं जानता, उसे केंद्र और राज्य सरकार के बीच सेतु जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई? उन्होंने इसे फिल्म निर्माता होने का फायदा या कांग्रेस का दबाव बताया।

वहीं, द्रमुक नेता तिरुची शिवा और अन्नाद्रमुक ने इस फैसले की निंदा करते हुए कहा कि कर्नाटक से ताल्लुक रखने वाले नारायण मेकेदातु बांध विवाद पर तमिलनाडु के किसानों और राज्य के अधिकारों की रक्षा कैसे कर पाएंगे? विपक्ष ने विजय सरकार पर निशाना साधते हुए इसे कर्नाटक की कांग्रेस सरकार की ‘प्रॉक्सी सरकार’ तक करार दिया है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं