जल्द फाइनल होगा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता, ट्रंप के दौरे की तैयारी शुरू

जल्द फाइनल होगा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता, ट्रंप के दौरे की तैयारी शुरू

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बताया है कि राष्ट्रपति ट्रंप जल्द भारत का दौरा कर सकते हैं। रुबियो ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता होने के करीब है और दोनों देशों के संबंध भी मजबूत हैं

नई दिल्ली (इंटरनेशनल डेस्क): अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पुष्टि की है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही भारत का ऐतिहासिक दौरा करेंगे।

एक इंटरव्यू में रुबियो ने बताया कि ट्रंप प्रशासन अगले साल की शुरुआत में इस यात्रा की तैयारियां कर रहा है और वे खुद इन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

यह दौरा भारत और अमेरिका के बीच बढ़ती नजदीकी को दर्शाता है, क्योंकि दोनों देश एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब हैं।

व्हाइट हाउस में न्यूज एजेंसी आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में रुबियो ने यह भी जानकारी दी कि वे राष्ट्रपति ट्रंप के दौरे की तैयारियों के सिलसिले में इस साल के अंत में खुद भारत की यात्रा करेंगे।

दोनों देशों के रिश्तों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका के संबंध वर्तमान में काफी मजबूत स्थिति में हैं और हाल ही में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी के बीच हुई मुलाकात के बाद इन संबंधों में और भी अधिक बेहतरी आई है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।