लॉकअप 2′ में गौरव खन्ना की एंट्री: तलाक के खुलासे के बाद रो पड़ीं पत्नी आकांक्षा
तलाक के खुलासे के बाद एक्टर गौरव खन्ना ने ‘लॉकअप सीजन 2’ में बतौर विजिटर एंट्री की है, जिन्हें सामने देखकर उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला काफी इमोशनल हो गईं
मुंबई: टीवी इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों अपने निजी रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।akansh
फराह खान और रितेश देशमुख द्वारा होस्ट किए जा रहे रियलिटी शो ‘लॉकअप सीजन 2’ में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुईं आकांक्षा चमोला ने हाल ही में शो के प्रीमियर के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा किया था।
उन्होंने बताया था कि शादी के 9 साल बाद वे दोनों अलग होने का फैसला कर चुके हैं और तलाक की ओर बढ़ रहे हैं।
आकांक्षा के अनुसार, वे पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं, लेकिन उन्होंने इस बात को प्राइवेट रखा था।
उन्होंने यह भी साफ किया कि उनके बीच कोई कड़वाहट नहीं है, वे अभी भी बात करते हैं, लेकिन लाइफ पार्टनर के तौर पर दोनों जिंदगी से अलग चीजें चाहते हैं।
तलाक के इस बड़े खुलासे के बाद अब शो का एक नया और बेहद भावुक कर देने वाला प्रोमो सामने आया है, जिसमें खुद गौरव खन्ना ‘विजिटर’ के तौर पर शो में एंट्री करते नजर आ रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: वियतनाम यात्रा पर घिरे राहुल गांधी: बीजेपी ने उठाए सवाल, तो कांग्रेस ने पीएम मोदी के दौरों का दिया हवाला
प्रोमो में देखा जा सकता है कि जब होस्ट फराह खान जेल में बंद कंटेस्टेंट्स के लिए ‘विजिटिंग आवर्स’ शुरू होने का ऐलान करती हैं, तो सभी यह जानने के लिए उत्सुक हो जाते हैं कि पहला मेहमान कौन होगा।
इसके तुरंत बाद गौरव खन्ना की एंट्री होती है, जो पहले एक कविता सुनाते हैं और फिर सीधे अपनी पत्नी आकांक्षा के पास जाते हैं। गौरव को अपने सामने देखकर आकांक्षा काफी भावुक हो जाती हैं।
लंबे समय से गौरव खन्ना के शो में आने की चर्चा चल रही थी, जिसे अब आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया गया है।
प्रोमो के अंत में गौरव मुस्कुराते हुए आकांक्षा से कहते हैं— ‘बैंड बजा दिया तूने,’ जिसे सुनकर आकांक्षा की आंखों में आंसू आ जाते हैं।
गौरव खन्ना की एंट्री ऐसे समय पर हुई है जब दोनों के अलग होने की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया था।
अब दर्शक यह देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं कि शो में आमने-सामने आने के बाद दोनों अपने रिश्ते और भविष्य को लेकर क्या बातचीत करते हैं।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
