राम मंदिर में बढ़ा सोने-चांदी का चढ़ावा, 10 दिन में मिला 1 किलो सोना और 3 किलो चांदी

राम मंदिर में बढ़ा सोने-चांदी का चढ़ावा, 10 दिन में मिला 1 किलो सोना और 3 किलो चांदी

सावन माह में श्रद्धालुओं की भरी भीड़ के बीच राम मंदिर में दान का सिलसिला तेज हो गया है जहाँ पिछले 10 दिनों में लगभग एक किलो सोना और तीन किलो चांदी अर्पित की गई है

 

अयोध्या:  श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में सावन माह के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच सोने और चांदी के चढ़ावे में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। ट्रस्ट के सूत्रों के अनुसार, पिछले 10 दिनों में श्रद्धालुओं ने लगभग एक किलोग्राम सोना और तीन किलोग्राम चांदी दान स्वरूप अर्पित की है।

मंदिर प्रशासन प्राप्त सभी बहुमूल्य दान का डिजिटल डेटा सुरक्षित रखने के साथ-साथ पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था के तहत उसे स्ट्रॉन्ग रूम में संग्रहित कर रहा है।

सावन के दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे दान में भी तेजी आई है। विभिन्न दान काउंटरों पर कर्नाटक के एक श्रद्धालु द्वारा 600 ग्राम चांदी का हार सहित सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के और अन्य बहुमूल्य वस्तुएं भेंट की गई हैं।

इसके साथ ही, मंदिर में आगामी झूलनोत्सव और सावन उत्सव को भव्य रूप देने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रामलला 17 अगस्त (सावन शुक्ल पंचमी) को स्वर्ण झूले पर विराजेंगे, जिसके लिए धर्म समिति विस्तृत कार्यक्रम तैयार कर रही है।

उत्सव की शुरुआत 15 अगस्त को मणि पर्वत पर पारंपरिक आयोजन के साथ होगी। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी और अंतरिम महासचिव डॉ. कृष्णमोहन सहित अन्य पदाधिकारी उत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए लगातार बैठकों और समीक्षाओं के जरिए तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं