पीएम मोदी के माफी वाले बयान पर चिदंबरम का सवाल: क्या बीजेपी ट्रोल्स को भी माफ किया
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओ को माफ़ करने के बयान पर कांग्रेस नेता चिंदबरम ने सवाल उठाया है की क्या सरकार की आलोचना करने वाले भाजपा ट्रोल्स को भी माफ़ किया गया है
नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर सवाल उठाया है, जिसमें उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को माफ करने की बात कही थी।
चिदंबरम ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पूछा कि क्या प्रधानमंत्री ने सरकार की आलोचना करने वालों के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां करने वाले भाजपा के “ट्रोल्स” को भी माफ कर दिया है।
इसे भी पढ़ें: बंगाल में सियासी घमासान: TMC पर वार, दिल्ली तक पलटवार की तैयारी
यह राजनीतिक बहस तब शुरू हुई जब प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर कहा कि जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन के दौरान कुछ युवाओं और युवतियों ने उन्हें और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ बेहद भद्दी व अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया।
हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि युवावस्था में गलतियां हो जाती हैं, इसलिए उन्हें सजा देने या अदालतों के चक्कर लगवाने के बजाय सही रास्ता दिखाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह इन बच्चों को माफ करना चाहते हैं और समाज को भी इस भावना को अपनाना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि नोएडा पुलिस ने इस प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के आरोप में एक युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इस बीच, नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शनों के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और संसद ने पेपर लीक रोकने के लिए ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ पारित कर दिया है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
