ग्वालियरः गौवंश को लाठी मारने पर युवक की हत्या, 5 गिरफ्तार
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
गाय को डंडा मारने जैसी मामूली बात पर हुए विवाद में कुछ युवकों ने मिलकर एक व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी
ग्वालियर: शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र में गौवंश को लाठी मारने जैसी मामूली बात पर हुए विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
पुलिस के अनुसार, पटेल धर्मशाला के पास रहने वाले दिनेश पटेल ने शुक्रवार रात एक गाय को डंडा मार दिया था, जिससे नाराज होकर लल्ला उर्फ नाजिम खान, गौरव सविता, आसिफ खान, अंकित रजक, आदित्य शाक्य और एक नाबालिग ने उनके साथ विवाद शुरू कर दिया।
देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि सभी आरोपियों ने मिलकर दिनेश पर लाठी-डंडों, लात और घूसों से बर्बरतापूर्वक हमला कर दिया और उन्हें मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए, जिसके कुछ ही देर बाद दिनेश की मौत हो गई।
इसे भी पढ़ें: मनीष ब्रह्मभट्ट ने बनाई ‘कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक’ सोशल मीडिया से जुड़ेंगे लोग
मारपीट की यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसके फुटेज के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं, मुख्य आरोपी लल्ला उर्फ नाजिम खान अभी भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे भी पकड़कर आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी की जाएगी।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
