चंडीगढ़। हरियाणा में आज पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगमों के साथ-साथ रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा, सांपला और उकलाना नगर पालिकाओं के लिए मतदान हो रहा है। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, इन नगर निकायों के लिए वोटिंग सुबह 8:00 बजे शुरू हुई और शाम 6:00 बजे तक जारी रहेगी।
इस चुनाव में मेयर और वार्ड पार्षदों के पदों के लिए सीधे मतदान हो रहा है, जिसमें मतदाता अपने पसंदीदा प्रतिनिधियों का चुनाव कर रहे हैं। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
और 6,000 से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया गया है। यदि किसी कारणवश पुनर्मतदान की आवश्यकता पड़ी, तो वह 12 मई को कराया जाएगा। वोटों की गिनती 13 मई 2026 को सुबह 8:00 बजे शुरू होगी, जिसके बाद परिणामों की घोषणा की जाएगी।
इन चुनावों में 2,000 से अधिक इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) का उपयोग किया जा रहा है, और पहली बार मतपत्रों पर उम्मीदवारों की तस्वीरों का भी उपयोग किया जा रहा है ताकि मतदाताओं को आसानी हो।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।