14 साल बाद वापसी कर रहे हैं होमी अदजानिया, ‘कॉकटेल 2’ में दिखेगा आज के जमाने का लव ट्रायंगल
मुंबई: होमी अदजानिया के निर्देशन में बन रही ‘कॉकटेल 2’ इस वक्त बॉलीवुड में बहुत चर्चाओं में है । यह फिल्म 2012 की सुपरहिट फिल्म ‘कॉकटेल’ का एक स्पिरिचुअल सीक्वल है, जिसे दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है।
फिल्म 19 जून, 2026 को सिनेमाघरों मेंरिलीज होगी।
फिल्म का टीजर 1 मिनट 47 सेकंड लंबा टीजर 18 मार्च, 2026 को फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज किया जा चुका है।
फिल्म का पहला गाना ‘जब तलक’ (Jab Talak) 8 अप्रैल, 2026 को रिलीज हो चूका है जिसे अरिजीत सिंह और अकासा ने गाया है। यह एक ब्रीजी समर रोमांटिक ट्रैक है।
इस बार फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फ्रेश तिकड़ी नजर आएगी।
फिल्म में शाहिद कपूर एक फ्लैम्बॉयंट (बिंदास) अवतार में दिखेंगे।
कृति ने अपने किरदार को “अब तक का सबसे हॉट कैरेक्टर” बताया है, जिसके लिए उन्होंने काफी सख्त डाइट भी फॉलो की थी।
इसे भी पढ़ें: अनुच्छेद 370 की बहाली की मांग जारी रहेगीः फारुख अब्दुल्ला
फिल्म की स्क्रिप्ट लव रंजन ने लिखी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह आज के जमाने के जटिल रिश्तों और प्यार के त्रिकोण (love triangle) पर आधारित होगी, जिसमें एक आधुनिक ट्विस्ट देखने को मिलेगा।
होमी अदजानिया, जिन्होंने पहली ‘कॉकटेल’ निर्देशित की थी, अब कॉकटेल 2 के साथ वापसी कर रहे हैं।
फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। मेकर्स ने इटली में एक खास फोटोशूट भी किया था, जिसकी तस्वीरें हाल ही में वायरल हुई थीं।
यह फिल्म 19 जून को रिलीज हो रही है, जिससे ठीक एक हफ्ते पहले अजय देवगन की ‘धमाल 4’ (12 जून) और दो हफ्ते पहले यश की ‘टॉक्सिक’ (4 जून) रिलीज होगी।
यह फिल्म अपनी अनोखी सेटिंग, बेहतरीन म्यूजिक और ग्लैमरस लुक की वजह से साल 2026 की सबसे चर्चित रोमांटिक-कॉमेडी फिल्मों में गिनी जा रही है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
