लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज प्रतापगढ़ जनपद के हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट परीक्षा में टापर छात्रों सत्यम यादव एवं ईशान शुक्ला को लैपटाप देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सत्यम यादव ने हाईस्कूल परीक्षा में टाप किया है और प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। सत्यम यादव कुंडा प्रतापगढ़ के निवासी है। ईशान शुक्ला ने इंटर मीडिएट परीक्षा में प्रतापगढ़ जनपद में प्रथम स्थान और प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया है। ईशान शुक्ला माडर्न साइंस कालेज जोगापुर, प्रतापगढ़ की छात्रा है। छात्र-छात्राओं को लैपटाप प्रतापगढ़ के समाजसेवी हल्लूराम सुंदर यादव के सौजन्य से प्राप्त हुए है।
"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।