अमेरिका में गलत तरीके से वोटिंग: भारतीय नागरिक पर बिना नागरिकता के वोट डालने का केस दर्ज

अमेरिका में गलत तरीके से वोटिंग: भारतीय नागरिक पर बिना नागरिकता के वोट डालने का केस दर्ज

नई दिल्ली (इंटरनेशनल डेस्क): अमेरिका के चुनाव में एक भारतीय नागरिक पर गलत तरीके से वोट डालने का केस दर्ज हुआ है। मुकेश कुमार सोमाभाई चौधरी नाम के इस शख्स पर आरोप है कि उन्होंने 5 नवंबर 2024 को हुए अमेरिकी आम चुनाव मतदान करने के लिए खुद को झूठ-मूठ का अमेरिकी नागरिक बताया था। उन्होंने वोटिंग फॉर्म भरते समय जानबूझकर यह गलत दावा किया, जबकि उनके पास वहां की नागरिकता नहीं थी।

अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, मिनेसोटा की एक फेडरल ग्रैंड जूरी ने गुरुवार को यह आरोप-पत्र जारी किया। इसके तहत, चौधरी पर आम चुनाव में वोट डालने के लिए मिनेसोटा के कानून के मुताबिक जरूरी वोटर सिग्नेचर सर्टिफिकेट पर हस्ताक्षर करने का आरोप है।

इसके लिए उन्हें यह शपथ लेनी थी या पुष्टि करनी थी कि वे अमेरिका के नागरिक हैं, जबकि वह अमेरिकी नागरिक नहीं थे और उन्होंने वोट डालने के लिए जानबूझकर नागरिकता को लेकर झूठा बयान दिया था।

अमेरिका के न्याय विभाग की बड़ी अफसर हरमीत के ढिल्लों ने इस मामले पर साफ़ बात कही है, उन्होंने कहा कि वोट देने का हक़ सिर्फ और सिर्फ अमेरिका के असली नागरिकों को ही मिला हुआ है, यह एक बहुत बड़ा अधिकार है।

अगर कोई व्यक्ति वोट डालने के लिए जानबूझकर खुद को अमेरिकी नागरिक बताने का झूठा दावा करता है, तो हमारा विभाग उसे बिल्कुल नहीं बख्शेगा और उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करेगा।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Mehak B