भारत का युवा अब बीजेपी के झूठ से तंग आ चुका है: राहुल गांधी

भारत का युवा अब बीजेपी के झूठ से तंग आ चुका है: राहुल गांधी

नई दिल्ली। पटना में बेरोज़गार युवाओं पर कल हुए लाठी चार्ज पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि भारत का युवा अब बीजेपी के झूठ से तंग आ चुका है। उन्होंने कहा कि भारत का युवा अब और चुप नहीं बैठेगा।

सोशल साइट एक्स पर राहुल गांधी ने एक पोस्ट में कहा, “पटना में कल अपने रोज़गार का हक़ मांगते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों को बिहार पुलिस ने बेरहमी से पीटा – फिर से। बेरोज़गार युवाओं को BJP का जवाब – लाठी। भारत में आज सबसे बड़ी बीमारी बेरोज़गारी है और इसकी सबसे भयंकर मार बिहार और उत्तर प्रदेश के युवाओं पर पड़ रही है।”

अपने पोस्ट में राहुल गांधी ने आगे लिखा, “लाखों युवा डिग्री और क़ाबिलियत हाथ में लेकर दर-दर भटक रहे हैं। मगर BJP की सरकार को न इनकी परवाह है, न आपकी। जब युवा सड़कों पर उतरकर अपना हक़ मांगते हैं, उनके हाथ में रोज़गार नहीं – पीठ पर लाठियां रख दी जाती हैं।”

राहुल गांधी ने बीजेपी पर अपने प्रहार जारी रखते हुए लिखा कि भारत का युवा BJP के झूठ से तंग आ चुका है – वो अब चुप नहीं बैठेगा। और, कांग्रेस उनके साथ हर मोड़ पर खड़ी है।

बता दें कि बिहार की राजधानी पटना में शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-4) की मांग कर रहे युवाओं पर पुलिस ने शुक्रवार को लाठीचार्ज किया था। प्रदर्शनकारी इस परीक्षा के लिए रिक्तियों का विज्ञापन तत्काल जारी करने मांग कर रहे थे।

लाठी चार्ज की इस घटना में कई बेरोज़गार युवक घायल हुए। इस संदर्भ में बिहार सरकार की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है और न ही राज्य की एनडीए सरकार के किसी मंत्री या सरकार में शामिल घटक दल के नेता ने घायल छात्रों के प्रति सहानुभूति जताई है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।