विदेशों से पैसा भारत वापस आने की जगह, स्विस बैंक में बढ़ा भारतीयों का पैसा

विदेशों से पैसा भारत वापस आने की जगह, स्विस बैंक में बढ़ा भारतीयों का पैसा

स्विस बैंक में भारतीयों के पैसे रखने के मामले में 50 फीसदी का उछाल आया है, जबकि कुल जमा में 8 फीसदी की गिरावट दिख रही है. भारत स्विस बैंक में पैसे जमा करने के मामले में 46वें स्‍थान पर है, जबकि पड़ोसी पाकिस्‍तान 108वें और बांग्‍लादेश 81वें पायदान पर हैं

 

नई दिल्ली (इंटरनेशनल डेस्क): स्विस नेशनल बैंक (एसएनबी) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, साल 2025 में स्विस बैंकों में भारतीय ग्राहकों और संस्थानों की व्यक्तिगत जमा राशि में 50 फीसदी से अधिक का उछाल आया है और यह बढ़कर 52.4 करोड़ स्विस फ्रैंक (करीब 6,000 करोड़ रुपये) हो गई है,

हालांकि अन्य बैंकों व वित्तीय संस्थानों के माध्यम से रखी जाने वाली राशि में कमी के चलते भारत की कुल जमा राशि 8 फीसदी गिरकर 3.25 अरब स्विस फ्रैंक (करीब 36,793 करोड़ रुपये) रह गई।

इस गिरावट के बावजूद वैश्विक रैंकिंग में भारत साल 2024 के 48वें स्थान से सुधरकर 2025 में 46वें स्थान पर पहुंच गया है, जबकि ब्रिटेन 192 अरब स्विस फ्रैंक के साथ इस सूची में शीर्ष पर काबिज है।

एसएनबी ने यह स्पष्ट किया है कि ये आंकड़े बैंकों की आधिकारिक देनदारियों पर आधारित हैं और इन्हें स्विस बैंकों में जमा कथित काले धन का प्रत्यक्ष संकेतक नहीं माना जा सकता, क्योंकि इनमें तीसरे देशों या प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) द्वारा अन्य संस्थाओं के नाम पर रखा गया धन शामिल नहीं होता है।

इसके अतिरिक्त, भारत और स्विट्जरलैंड के बीच 2018 से लागू स्वतः सूचना आदान-प्रदान व्यवस्था के तहत दोनों देश हर साल टैक्स संबंधी वित्तीय जानकारियां साझा करते हैं,

वहीं पड़ोसी देशों की बात करें तो 2025 में बांग्लादेश की जमा राशि बढ़कर 84.2 करोड़ स्विस फ्रैंक (81वां स्थान) हो गई है और पाकिस्तान की राशि घटकर 25.7 करोड़ स्विस फ्रैंक (108वां स्थान) रह गई है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।